{"_id":"64ace2d3025645105c00cb35","slug":"rain-will-continue-conditions-are-according-to-monsoon-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गरज-चमक के साथ अभी जारी रहेगी बरसात, हालात मानसून के अनुकूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गरज-चमक के साथ अभी जारी रहेगी बरसात, हालात मानसून के अनुकूल
Tue, 11 Jul 2023 10:39 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:39 AM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब हालात मानसून के अनुकूल है। बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के रुख पर हर खास-ओ-आम की नजर है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आने वाले कल में कैसा मौसम रहेगा। मौसम वैज्ञानिक भी लगातार मानसून की रफ्तार पर नजर रखे हुए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि 13 जुलाई तक मानसून के अनुकूल परिस्थितियां काफी तेजी से सक्रिय हैं, इसके कारण बरसात अच्छी हो रही है। फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 40.8 मिमी बरसात बरेली में दर्ज हुई। मेरठ में 23 मिमी, लखनऊ में 23.4, गोरखपुर में 28.3, मुरादाबाद में 15.2 चुर्क में 13.8 मिमी बरसात हुई। प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बरसात रिकार्ड की गई। हालांकि वाराणसी, बांदा, झांसी, नजीबाबाद समेत कई इलाकों में बारिश रिकार्ड नहीं हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस चुनाव में सपा के साथ जाएगी या बसपा के, जानिए क्या-क्या बन सकते हैं समीकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में 30 फीसदी सांसदों के कटेंगे टिकट, पहले दौर के सर्वे में सामने आई सांसदों की जमीनी हकीकत
लखनऊ में कहीं झमाझम तो कहीं छिटपुट बरसात
लखनऊ शहर में सोमवार को कहीं आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई तो कुछ ऐसे भी इलाके रहे जहां सिर्फ बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हुई। लखनऊ में 23.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ वक्त तेज धूप निकली, लेकिन बादलों के आगे टिक न सकी। इस बीच दोपहर में एयरपोर्ट पर आधे घंटे तक झमाझम बरसात हुई। शाम को आशियाना में खूब पानी बरसा। जबकि हजरतगंज, राजाजीपुरम में छिटपुट या कुछ देर की बरसात हुई। उमस का असर बना रहा।
उत्तर पूर्वी राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार बहुत तेज है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को भी रफ्तार बनी रहने के आसार हैं।