फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain may effct the India Vs South Africa ODI in Lucknow.

IND Vs SA: रुक-रुक कर हो रही बारिश ने डाला खलल, फिर ढक दी गई पिच, मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम रद्द

Thu, 06 Oct 2022 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 03:18 PM IST
सार

लखनऊ में आज होने वाला भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला एक घंटा देरी से शुरू होगा। बारिश के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। मैदान को सुखाया जा रहा है।

विज्ञापन
Rain may effct the India Vs South Africa ODI in Lucknow.
पिच को कवर कर दिया गया है आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गुरुवार को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले एकदिवसीय मैच में बारिश के कारण व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। बीते दो-तीन दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। इसके कारण मैदान गीला हो गया है जिसके कारण मुकाबला एक घंटे देरी से शुरू होगा। ग्राउंड की आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है। पिच को कवर कर दिया गया है। हालांकि, कुछ देर बाद फिर से बारिश शुरू हो जाने से पिच और आउटफील्ड को भी कवर कर दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्टेडियम आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। दर्शकों को भी स्टेडियम पहुंचने में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। हालांकि, मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। लोग टिकट खरीद रहे है और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की टीशर्ट पहनकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मुकाबले के लिए घोषित दोनों टीमें:
भारतीय टीम- शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका- टेम्बा बाउमा (कप्तान), रीजा हेन्ड्रिक्स, जेनमैन मलान, एडम मारक्रम, डेविड मिलर, वेन परनेल, एंडिले पेहलुकवायो, ड्वेन प्रेटोरियस, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासन, केशव महाराज, लुंगी एनजीडी, एनरिज नॉर्जे, कगीसो रबाडा, शबरेज शम्सी।

यह टीम भी कमतर नहीं है : राजीव शुक्ला 
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के मुखिया राजीव शुक्ला इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच की तैयारियां देखने के लिए पहुंचे। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए विराट, रोहित समेत तमाम खिलाड़ियों को आराम देने का यह मतलब नहीं कि मौजूदा टीम किसी से कमतर होगी। धवन के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। साथ ही कुलदीप यादव शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर भी टीम इंडिया के लिए काफी मैच खेल चुके हैं। संजू सैमसन और ईशान किशन हमेशा से ही भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार रहते हैं।

 

शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम के बाद इस समय 30 खिलाड़ियों का पूल है जो किसी भी मुश्किल सीरीज में खेलकर टीम को जीत दिलाने का मद्दा रखते है। यह भारतीय क्रिकेट टीम के उज्ज्वल भविष्य का परिचायक है। जहां तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम का सवाल है तो यहां खेलने का अलग ही लुत्फ है। तमाम खिलाड़ी पूर्व में भी यहां खेलने के अनुभव को शानदार बता चुकें हैं। उम्मीद है कि अफ्रीकी टीम को यह शानदार अनुभव मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed