{"_id":"6597f137fc5eae45b102ae9c","slug":"rain-increases-cold-in-uttar-pradesh-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बारिश से और बढ़ी ठिठुरन, कराया गलन का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में बारिश से और बढ़ी ठिठुरन, कराया गलन का एहसास
Fri, 05 Jan 2024 05:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:43 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को गलन का एहसास कराया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले कई दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में शुक्रवार को बारिश होने से ठंड बढ़ गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ सहित आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर हुई बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। लोग घरों में दुबक गए हैं। आसमान में छाए बादलों और पछुआ पवनों के कारण पहले से ही लोग ठंड से परेशान थे। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। हाल ये है कि मफलर, टोपी, जैकेट लादने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा रहता ह।
विज्ञापन
इसके पहले, लखनऊ के रात के पारे में लगातार वृद्धि और दिन के पारे में गिरावट हो रही थी। शुक्रवार को बारिश से दिन के हालात भी बदल गए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कई दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती: यूपी सरकार कर रही पुख्ता तैयारी, लखनऊ जोन में बनाए जा सकते हैं सर्वाधिक 836 परीक्षा केंद्र
ये भी पढ़ें - 'नो योर आर्मी' फेस्टिवल: सीएम योगी बोले, 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एक जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.3 व 8.4 डिग्री रहा, दो जनवरी को क्रमश: 18.4 व 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे तक घने कोहरे के चलते दृश्यता 50 मीटर तक रही।