फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rain in winter season

राजधानी में बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Wed, 01 Jan 2014 01:22 AM IST
आशुतोष मिश्र,लखनऊ/लखनऊ
आशुतोष मिश्र,लखनऊ/लखनऊ Updated Wed, 01 Jan 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
rain in winter season
राजधानी में मंगलवार को दिनभर हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। अधिकतम तापमान 6 डिग्री गिरने से मौसम बेहद सर्द हो गया और लोग कंपकंपाते रहे।
विज्ञापन


सुबह घरों से गर्म कपड़ों में लदकर बाहर निकले लोगों को बारिश से बचने के लिए छातों और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।

दोपहर बाद भी धूप का इंतजार कर रहे शहरी दिन भर बारिश से लुकते-छिपाते भीगते ही रहे। शाम करीब सवा चार बजे आधा घंटे के लिये निकला सूरज अपनी मौजूदगी जता कर चला गया।

शाम ढलने के साथ ही हवा के बर्फीले झोंको ने नये साल के जश्न का लुत्फ उठाने निकले शहरियों को कंपाया।

ठंड से बेहाल हुए रेल यात्री
इंदिरानगर के राहुल सचान अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह कुंभ एक्सप्रेस से लखनऊ से हरिद्वार जा रहे थे। सुबह इंटरनेट पर ट्रेन को चार घंटा लेट बताया गया। राहुल अपने परिवार के साथ सुबह दस बजे चारबाग स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन छह घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन


आखिरकार ट्रेन 13 घंटे देर से शाम सात बजे लखनऊ आई। राहुल को अपने परिवार के साथ स्टेशन पर रिमझिम बारिश के बाद बढ़ी गलन के बीच इंतजार करना पड़ा। अर्चना एक्सप्रेस भी आलमबाग की विनीता को अपने परिवार के साथ जम्मू जाना था। दोपहर तीन बजे से वह चारबाग स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पता चला कि ट्रेन दो घंटे लेट है। विनीता भी ठिठुरते हुए अपनी ट्रेन का इंतजार करती रहीं।

सोमवार रात से शुरू हुई बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। मंगलवार को चारबाग स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर सैकड़ों यात्री ठिठुरन के बीच अपनी ट्रेनों का इंतजार करते रहे।

पुष्पक एक्सप्रेस की लाइन लगाने के लिए दूर दराज के जिलों से आए सैकड़ों यात्रियों को भीगते हुए अपनी ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।

बारिश के कारण अचानक बढ़ी ठंडी के बीच प्लेटफार्मों पर शीत लहर में यात्री परेशान हो गए।

बारिश के कारण प्लेटफार्र्मों पर कीचड़ भी हो गया। अपना सामान लेकर आए यात्रियों को गंदगी का भी सामना करना पड़ा। ट्रेनों के साथ प्लेटफॉर्मों के स्टॉलों पर चाय की जमकर बिक्री हुई।

मंगलवार को भी करीब दो दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। अर्चना एक्सप्रेस के अलावा दून एक्सप्रेस, द्वारिका एक्सप्रेस और विंध्याचल-इलाहाबाद-लखनऊ इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।


उड़ानें हुईं रद्द
मौसम की खराबी के कारण इंडिगो की दिल्ली लखनऊ विमान 6ई 444 को मंगलवार को रद कर दिया गया। इसके चलते इस विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरे विमानों से भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed