फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain in next two days in West Uttar Pradesh.

UP Weather Updates : होली पर हो सकती है बारिश, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बरसेंगे मेघ; तापमान चढ़ेगा

Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 13 Mar 2025 12:33 AM IST
सार

यूपी में अगले दो दिनों में मेघ पश्चिमी इलाकों में बरसेंगे। बूंदाबांदी पश्चिमी यूपी से शुरू हो कर पूर्वी तराई हिस्सों में पहुंचेगी। इसके बाद प्रदेश में लू की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन
Rain in next two days in West Uttar Pradesh.
बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार से पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर में बदले हुए मौसम के बीच बुधवार से यूपी के पश्चिमी और तराई इलाकों में बूंदाबांदी की परिस्थितियां बन रही हैं। वहीं, 13 व 14 मार्च को पश्चिम में कहीं-कहीं बज्रपात की भी संभावना है। इस बीच प्रदेश में तेज रफ्तार पछुआ हवाएं भी चलेंगी।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 मार्च को प्रदेश के तराई और उत्तरी पश्चिमी यूपी के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। बूंदाबांदी का सिलसिला आगरा और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों समेत राजधानी से सटे कानपुर में भी बादलों संग बूदाबादी के संकेत हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर में झांसी, प्रयागराज, वाराणसी व हमीरपुर आदि में बढ़े हुए तापमान और धूप की तल्खी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी के बाद भी प्रदेश में तापमान में बढ़त जारी रहने वाली है। मार्च के आखिर में प्रदेश में लू जैसी परिस्थितियां बनने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed