{"_id":"5d34c1738ebc3e6cc8025aab","slug":"rain-forcasting-lucknow-news-lko472074246","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिन बारशि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिन बारशि के आसार
विज्ञापन
00
कल से तीन दिन बारिश के आसार
लखनऊ। आते-जाते बादलों के बीच रविवार को मौसम खुशनुमा रहा। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछारों के बाद हवा के झोंको ने उमस से राहत दी। लेकिन झमाझम बारिश के लिए अभी बुधवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। आंचलिक मौसम विान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार को बताया कि वायुमंडल में आर्द्रता स्तर 90 प्रतिशत के आसपास बरकरार है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक सिस्टम अगले 24-48 घंटों में मानसूनी सिस्टम को और तेजी देगा। 22-23 जुलाई को बादलों की आवाजाही के बीच कहीं बूंदाबांदी तो कहीं रिमझिम बारिश का दौर रहेगा। लेकिन उसके बाद 24 जुलाई से अगले दो-तीन दिनों के लिए बारिश की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 37.4 डिग्री दर्ज हुआ तो न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 रिकार्ड किया गया।