फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain effects life of people in Uttar Pradesh.

यूपी: लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़, पलायन कर रहे लोग, शहरी क्षेत्रों में भी जलभराव

Wed, 11 Aug 2021 11:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Aug 2021 11:43 AM IST
सार

कई जिलों के गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई इलाकों का हवाई निरीक्षण किया और राहत कार्य और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Rain effects life of people in Uttar Pradesh.
जगह-जगह हुआ जलभराव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में लगातार बारिश होने से कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। लोगों को पलायन करना पड़ रहा है। नदियां उफान पर हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में भी जलभराव हो गया है।

विज्ञापन


कई जिलों के गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है। प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई इलाकों का हवाई निरीक्षण किया और राहत कार्य और तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के हमीरपुर, बांदा, फर्रुखाबाद , औरैया, जालौन और इटावा के कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। वही, लखनऊ में दिनभर उमस से जूझ रहे लोगों को मंगलवार रात तेज बारिश ने राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 10.30 के बाद अचानक मौसम पलटा और देखते ही देखते बारिश होने लगी। पानी इतना तेज गिरा कि सड़कों पर निकले लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत आने लगी। सबसे ज्यादा परेशानी चार पहिया वाहन चालकों को आई।


लोगों ने इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया। मौसम बुलेटिन में मंगलवार शाम तक 3.1 मिमी बरसात रिकॉर्ड की जा चुकी है, लेकिन यह सुबह से शाम पांच बजे तक का आकलन है। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री रहा। नमी का प्रतिशत 98 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed