फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain at night, sunshine during the day surprised everyone

Lucknow News: रात में बारिश, दिन में धूप ने किया हैरान

Tue, 20 Jan 2026 03:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Rain at night, sunshine during the day surprised everyone
सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम अब चौंका भी रहा है। रविवार देर रात बिना किसी पूर्वानुमान के हल्की बारिश और फिर सोमवार को दिन में तेज धूप ने लोगाें को अचरज में डाल दिया। दिन में धूप के तेवर ऐसे हुए कि लोगों को जैकेट और गर्म कपड़े उतारने पड़े।
विज्ञापन

दो दिन के भी राजधानी में आश्चर्यजनक तरीके से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की गई है। 48 घंटे के भीतर राजधानी में न्यूनतम तापमान में 7.2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दो दिन पहले ही शनिवार को लखनऊ में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सोमवार को बढ़कर 11.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसी तरह से अधिकतम तापमान शनिवार को 20.9 था जो सोमवार को बढ़कर 26.4 हो गया।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को कोहरे का असर सुबह कम रहा। मंगलवार को भी हल्का कोहरा ही होने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरोत्तर दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू हो सकता है जिसका असर लखनऊ तक देर से पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि 23 और 24 जनवरी को लखनऊ में भी हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार से हवा का रुख पूर्वा से बदलकर पछुआ हो सकता है। रविवार देर रात की बारिश और सोमवार की हल्की बूंदाबांदी सोमवार को 0.1 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह दिखा तापमान में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

19 जनवरी 26.4 11.6

18 जनवरी 23.9 6.4

17 जनवरी 20.9 4.4
16 जनवरी 19.6 5.8
15 जनवरी 20.7 5.5
14 जनवरी 21.5 6.1
13 जनवरी 21.7 5.6
12 जनवरी 21.6 6.6

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। 

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। - फोटो : संवाद

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। 

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। - फोटो : संवाद

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। 

सोमवार की सुबह राजधानी में कुछ ऐसा था कोहरे का नजारा। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed