{"_id":"5eb13a847d971d7e30188183","slug":"rain-and-storm-in-lucknow-and-nearby-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों की गड़गड़ाहट व तेज हवाओं संग लखनऊ व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों की गड़गड़ाहट व तेज हवाओं संग लखनऊ व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश
Tue, 05 May 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 May 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ का मौसम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं संग झमाझम बारिश हुई। दोपहर तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी और आसमान में काले-काले बादल छा गए।
विज्ञापन
तेज हवाएं चलने लगीं और थोड़ी देर बाद बारिश होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही इसकी भविष्य वाणी कर दी थी।
इसके पहले पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते सोमवार को भी शाम से पहले अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी, बदली और गरज-चमक के साथ पानी बरसा। शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश संग ओले गिरे, जबकि कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई और कुछ इलाके एकदम सूखे रहे।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि सात मई तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे। राजधानी के हजरतगंज, गोमतीनगर, जानकीपुरम समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ कहीं मटर के दाने तो कहीं इससे भी बड़े आकार के ओले गिरे।
विज्ञापन