फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railways begin with a win

Lucknow News: रेलवे ने किया जीत से आगाज

Tue, 27 Oct 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Railways begin with a win
लखनऊ। रेलवे ने त्रिपुरा को रोमांचक मुकाबले में त्रिपुरा को दो विकेट से हराते हुए सीनियर वीमेंस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों के तहत तमिलनाडु को पंजाब को 47 रन और विदर्भ ने गुजरात को आठ विकेट से पराजित किया। इकाना स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता में सोमवार को मजबूत रेलवे का सामना त्रिपुरा से हुआ।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा की टीम 19.4 ओवर में 98 रन बनाकर आउट हो गई। तमन्ना निगम (30) को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सकी। रेलवे से एकता बिष्ट ने महज सात रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि तनूजा कंवर ने तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जवाब में रेलवे ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 17.3 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आरुषी गोयल ने 31 और भावना गोपलानी ने 25 रन बनाए। त्रिपुरा से अन्नपूर्णा दास और तमन्ना निगम ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे लीग मुकाबले में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 167 रन का विशाल स्कोर बनाया। गुलशन ने महज 44 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से 80 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि आशी चौधरी ने नाबाद 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता को दाे विकेट मिले। जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 120 रन बना सकी। अमनजोत ने 30 और कनिका ने 29 रन का योगदान दिया। डी हेमलता ने तीन और अक्षरा व लक्ष्मी ने दो-दो विकेट झटके। प्रतियोगिता के तीसरे लीग मुकाबले में गुजरात ने धीमी शुरुआत के चलते छह विकेट खोकर 101 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज सिमरन ने 41 और आर्शिया ने 19 रन का योगदान दिया। नूपुर ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में विदर्भ ने ठोस शुरुआत के बदौलत 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। श्रृद्धा मिश्रा और मोना ने नाबाद 38-38 रनों की पारी खेली। रेणुका को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed