फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railwaymen felicitated

Lucknow News: रेलकर्मी सचिन त्रिपाठी के सहयोग से भारतीय रेल ने जीती डाइविंग चैंपियनशिप

Sat, 25 Jul 2026 04:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
railwaymen felicitated
रेलकर्मी सचिन त्रिपाठी के सहयोग से भारतीय रेल ने जीती डाइविंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल इंजीनियरिंग विभाग में हैं कार्यरत

लखनऊ। भारतीय रेल ने चेन्नई में आयोजित सीनियर नेशनल डाइविंग चैम्पियनशिप में ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के खिलाड़ी सचिन त्रिपाठी ने भारतीय रेलवे टीम के तकनीकी अधिकारी के रूप में अहम भूमिका निभाई। उनकी तकनीकी विशेषज्ञता और योगदान ने टीम की इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि चैम्पियनशिप सात से 12 जुलाई तक चेन्नई में आयोजित की गई थी। सचिन त्रिपाठी डाइविंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके हैं। वर्तमान में वह लखनऊ मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में तैनात हैं। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि लखनऊ मंडल प्रशासन खिलाड़ियों व तकनीकी अधिकारियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मंडल के खिलाड़ी बेहतर मार्गदर्शन से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। डीआरएम ने आगे बताया कि मंडल प्रशासन खिलाड़ियों के विकास पर विशेष ध्यान देता है। निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इसी नीति के तहत सचिन त्रिपाठी जैसे अधिकारी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। मंडल क्रीड़ाधिकारी धनंजय मिश्र और मंडल क्रीड़ा सचिव उदित मिश्र ने भी सचिन को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed