{"_id":"6a12edb2de6ee372050755c1","slug":"railwaymen-felicitated-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1751842-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ऐशबाग में रेलकर्मी मो. नसीम व हाईस्कूल मेधावी रोहित सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ऐशबाग में रेलकर्मी मो. नसीम व हाईस्कूल मेधावी रोहित सम्मानित
विज्ञापन
ऐशबाग में रेलकर्मी मो. नसीम व हाईस्कूल मेधावी रोहित सम्मानित
विज्ञापन
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यक्रम में हुआ सम्मान समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से रविवार को ऐशबाग में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें रक्तदान करने वाले मो. नसीम व हाईस्कूल के मेधावी रोहित को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर यूनियन की बैठक भी हुई, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। मो. नसीम को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 111 यूनिट रक्तदान करवा चुके हैं। रेलकर्मी जय किशोर के बेटे रोहित को हाईस्कूल परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऐनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री राकेश चंद्र वर्मा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मनोरंजन यादव, शबनम परवीन, मनोज मिश्रा, सुधीर खरे, मनीष श्रीवास्तव, रामकृष्ण, दीपू पाल, वसीम खान, ओम प्रकाश, बलविंदर, अजय शर्मा, राजकुमार गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद गौतम, देवेंद्र, दयाशंकर, अवधेश सरोज, ज्ञानेश्वर और सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में यूनियन के कार्यों की समीक्षा की गई। भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
चलेगा यूनियन आपके द्वार अभियान
यूनियन ने यूनियन आपके द्वार कैंप शुरू करने का फैसला किया है। यह कैंप अगले सप्ताह से शुरू होगा। इसके तहत यूनियन पदाधिकारी प्रत्येक कर्मचारी से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वे उनके समाधान का भी प्रयास करेंगे। कैंप कार्यालय में हर महीने के पहले और अंतिम सप्ताह में स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक होगी।