फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railwaymen felicitated

Lucknow News: उत्कृष्ट योगदान के लिए सात रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

Wed, 31 Dec 2025 06:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
railwaymen felicitated
उत्कृष्ट योगदान के लिए सात रेलकर्मियों का हुआ अलंकरण

विज्ञापन
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से बुधवार को हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सात रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ मंडल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट जांच कर्मियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी कर्मी यात्रियों में टिकटिंग जागरुकता लाने, बगैर टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने एवं रेलवे की आय में वृद्घि के लिए प्रतिबद्घ रहे हैं। पुरस्कृत कर्मचारियों का चयन उनके प्रदर्शन एव राजस्व अर्जन के आधार पर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में लखनऊ के सीटीआई संजीव शर्मा व दिवाकर तिवारी, टीटीआई मनोज कुमार, शैलेंद्र शर्मा, वाराणसी के टीटीआई जितेंद्र कुमार, सुलतानपुर के सीनियर सीसीटीसी पवन कुमार एवं शाहगंज के टीटीआई अजय प्रताप यादव शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहाकि टिकट जांच कर्मियों की मेहनत व ईमानदारी न केवल विभाग की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि रेलवे की छवि भी बदल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed