फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway setup an inquiry on reservation clerk for illegal ticketing

रेलवे आरक्षण में दलाली का खुलासा, तत्काल में बुक टिकट को फ्लाइट से पहुंचा रहे थे मुंबई

Sat, 28 Apr 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
railway setup an inquiry on reservation clerk for illegal ticketing
इसी टिकट से हुआ खुलासा

रेलवे को आरक्षण काउंटर के जरिए चल रहे दलाली के रैकेट का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी के मोहिबुल्लापुर आरक्षण काउंटर पर 24 अप्रैल को एम के खान प्रभारी निरीक्षक लखनऊ सिटी और सह उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह द्वारा चलाए गए अभियान में आरक्षण काउंटर पर कार्यरत पंकज कुमार के पास से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मुगलसराय का एक टिकट प्राप्त हुआ था।

विज्ञापन


इस संबंध में जब क्लर्क पकंज से पूछताछ की गई तो उसने पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के उस टिकट को अपने भाई का बताया। टिकट चार लोगों के लिए स्लीपर क्लास का था। इस संबंध में पूछताछ पर उसने भाई का आधार कार्ड भी जांच टीम के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने क्लर्क को टिकट वापस कर दिया। 26 अप्रैल को यात्रा करके चारो यात्री जब मुगलसराय पहुंचे तो जांच टीम ने उन्हें धर दबोचा। यात्रियों ने दलाली के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि 3160 रुपए कीमत की वह टिकट उन्होंने 8500 रुपए में खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों द्वारा मिली जानकारी पर कार्रवाई करते हुए र्क्लक पंकज कुमार के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत शनिवार को मुकदमा दायर किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अश्विन त्रिपाठी को सौंपी गई है।

रेलवे का टिकट फ्लाइट से भेज रहे थे मुंबई

मुंबई रूट पर टिकट को लेकर जारी मारामारी का दलाल जमकर फायदा उठा रहे हैं। यात्रियों से दोगुने से ज्यादा कीमत वसूलकर टिकट उपलब्ध करा रहे हैं।

यह रैकेट राजधानी लखनऊ से लेकर मुंबई तक सक्रिय है। इस गिरोह की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लखनऊ से बुक किया गया टिकट फ्लाइट के जरिए मुंबई तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed