{"_id":"68a802eb2fcf52fd6105ea21","slug":"railway-pensioners-facing-problems-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1348371-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रेलवे पेंशनरों की चिकित्सकीय समस्याएं हों दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रेलवे पेंशनरों की चिकित्सकीय समस्याएं हों दूर
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से पेंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों की चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बादशाहनगर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चंद्र को ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
मंडल मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशनरों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में प्राथमिकता प्रदान की जाए। वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन और दवा काउंटर की सुविधा उपलब्ध हो। डॉक्टर के कमरे के बाहर मरीजों के टोकन नंबर का डिस्प्ले हो। अनुबंधित अस्पतालों व जांच केंद्रों की सूची, अनुबंध अवधि और संबंधित संपर्क व्यक्तियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित किए जाएं। गोमतीनगर के अतिरिक्त आलमबाग, राजाजीपुरम व कानपुर रोड क्षेत्रों में जांच केंद्रों की सुविधा बढ़ाई जाए। सीतापुर हेल्थ यूनिट में महिला डॉक्टर तथा बादशाहनगर रेलवे अस्पताल में डायलिसिस मशीन की सुविधा मिले। इस अवसर पर पेंशन एसोसिएशन के मडल अध्यक्ष गोपाल तिवारी, एसएसडी द्विवेदी, सीबी मालवीय, भागीरथ वर्मा, एचबी त्रिपाठी उपस्थित रहे।