फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Railway Ministry Member (NER) Attacked, Allegations of Robbery

Lucknow News: रेल मंत्रालय एनईआर के सदस्य पर हमला, लूट का आरोप

Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Railway Ministry Member (NER) Attacked, Allegations of Robbery
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार शाम सरस्वती अपार्टमेंट निवासी रेल मंत्रालय एनईआर के सदस्य राम बहादुर सिंह पर 12 लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों पर उनकी एसयूवी और 3.70 लाख रुपये लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


राम बहादुर ने बताया कि रविवार दोपहर उन्हें परिचित अहमद अजीम ने कॉल कर शाम को पलासियो मॉल के पास बुलाया था। आरोप है कि शाम करीब 6:45 बजे वह मौके पर पहुंचे तो 12 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों में अहमद अजीम भी था। वह बेहोश हो गए। इसका फायदा उठाकर आरोपी उनकी एसयूवी लूट ले गए। एसयूवी में 3.70 लाख रुपये थे। होश आने पर उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती पाया। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लूट नहीं पाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed