फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railway helpline no.s

ट्रेन में आए समस्या तो करें इन नंबरों पर फोन

Wed, 04 Mar 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Mar 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
railway helpline no.s

ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित रेल यात्रियों को त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए चार अंकों की हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत देश के किसी भी कोने से उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर कोई भी यात्री अपने मोबाइल फोन अथवा लैंडलाइन से 1512 नंबर डायल करने पर मुख्यालय राजकीय रेलवे पुलिस नियंत्रण कक्ष लखनऊ को शिकायत एवं घटना की सूचना दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन ने मंगलवार को नई हेल्पलाइन सेवा के शुभारंभ के मौके पर यह बातें कहीं।

पुलिस मुख्यालय में हेल्प लाइन सेवा के शुभारंभ के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी जैन ने कहा कि इस योजना के तहत प्लेटफॉर्म, रेलवे स्टेशन परिसर, छेड़खानी, हत्या, जहरखुरानी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं से संबंधित सूचना राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय नियंत्रण कक्ष लखनऊ को शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुविधा किसी भी कंपनी के मोबाइल फोन से 1512 नंबर डायल करने पर उपलब्ध होगी। शिकायत मिलते ही जीआरपी मुख्यालय का नियंत्रण कक्ष यह जानकारी निकटतम थाने पर तत्काल कार्रवाई के लिए देगा।

54 पर दर्ज हुई एफआईआर

railway helpline no.s

ये नियंत्रण कक्ष ही कार्रवाई पर निगरानी भी रखेगा। इस योजना से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई न्यूनतम समय में की जा सकेगी।

15 फरवरी से शुरू की गई पीड़ित से शिकायत लेकर एफआईआर दर्ज कराने की व्यवस्था के तहत अब तक 54 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

जीआरपी की कंप्यूटरीकृत संदेश सुरक्षा नामक योजना से भी हेल्प ली जा सकती है। इसके तहत यात्री जीआरपी मुख्यालय कंट्रोल रूम के नंबरों 9454402544, 9794833811, 9794866946, 9919099190, 0522-2288103, 2288104, 2288105 पर फोन या एसएमएस कर सकता है।

1 अक्टूबर 2014 से अब तक इसमें कुल 987 मामले रजिस्टर्ड हुए जिनमें 98 मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed