{"_id":"6adf3e3e5cb2f9126e0eb113","slug":"railway-coolie-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1982850-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 31 को सिकंदराबाद में कुलियों का रोजगार संवाद, समायोजन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 31 को सिकंदराबाद में कुलियों का रोजगार संवाद, समायोजन की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय कुली मोर्चा की ओर से कुलियों के रेलवे में समायोजन की मांग को लेकर 31 अक्तूबर को सिकंदराबाद में कुली रोजगार संवाद आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर के कुली प्रतिनिधि रेलवे में नौकरी और सामाजिक सुरक्षा की मांग उठाएंगे।
यह निर्णय सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर हुई मोर्चा की ऑनलाइन बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समन्वयक राम सुरेश यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कुलियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट है। निजीकरण व आधुनिकीकरण के चलते कुलियों का काम निजी ठेकेदारों को सौंपा जा रहा है। कुलियों ने सरकार से हजारों कुलियों को रेलवे की नौकरी में समायोजित करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि काम निजी कंपनियों को देने के बजाय सहकारी समितियों को सौंपा जाए। कुलियों के बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य और बेहतर विश्राम कक्ष जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। इस सम्मेलन से एक प्रस्ताव रेलमंत्री अश्विन वैष्णव को भेजा जाएगा। संगठन संयोजक चंदेश्वर मुखिया ने बैठक का संचालन किया।