फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rail passengers get relief from the 'Tatkal' quota after a long time.

Lucknow News: तत्काल कोटे से लंबे अरसे बाद रेलयात्रियों को मिली राहत

Sun, 23 Aug 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Rail passengers get relief from the 'Tatkal' quota after a long time.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रेलयात्रियों को तत्काल कोटे से लंबे अरसे बाद राहत मिली है। शनिवार को 185 रिक्त सीटों में से 126 कन्फर्म सीटें यात्रियों को मिलीं। ये सीटें दिल्ली, हावड़ा और मुंबई मार्ग की ट्रेनों के लिए थीं। इनमें 82 स्लीपर और 44 एसी बोगियों की सीटें शामिल हैं। यात्रियों ने दिल्ली, हावड़ा और मुंबई मार्ग की ट्रेनों में सीटें हासिल कीं। इससे उनका रविवार का सफर सुहाना हो सकेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और गोमती में प्रतीक्षा सूची चल रही है। काशी विश्वनाथ सहित अन्य दिल्ली मार्ग की ट्रेनों में भी जगह नहीं है। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, अवध और कुशीनगर भी पूरी तरह भरी हुई है। गोरखपुर एलटीटी, बाघ, काठगोदाम एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र में भी सीटें उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में यात्रियों ने तत्काल कोटे की सीटों का आसरा लिया।
विज्ञापन

यात्रियों ने शनिवार सुबह तत्काल कोटे की सीटों के लिए प्रयास किया। सुबह 10 बजे कोटा खुलने से पहले ट्रेनों में 185 रिक्त सीटें थीं। इस वर्ष जनवरी से लगातार तत्काल कोटे की सीटों से यात्रियों को मायूसी मिल रही थी। सीटें रिक्त होने के बावजूद तत्काल कोटा खुलने पर यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही थीं। अब 126 सीटें मिलने से उनका रविवार का सफर आसान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed