फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raid on hukka bar

क्रॉस रोड रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, चार गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
raid on hukka bar
लखनऊ। हजरतगंज केसप्रू मार्ग पर क्रॉस रोड रेस्टोरेंट में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। सूचना पर बुधवार शाम पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से चार लोगों को पकड़ा गया है। वहीं चार हुक्का व फ्लेवर बरामद किए गए हैं। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक, सप्रू मार्ग पर क्रॉस रोड रेस्टोरेंट संचालित होता है। रेस्टोरेंट का संचालक कैसरबाग निवासी तनवीर है। बुधवार शाम को हुक्का बार संचालित होने की सूचना पर लीला चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह की टीम ने दबिश दी। मौके से चार लोगों को पकड़ लिया गया है। पकड़े गए लोगों में कैसरबाग खंदारी बाजार का मो. जैद, गोमतीनगर जुगौली का अंबर शुक्ला, शाहनजफ रोड लाप्लास निवासी गोपाल सिंह और वजीरगंज नई बस्ती का असलम हुसैन शामिल हैं। पुलिस टीम ने मौके से चार हुक्का और फ्लेवर बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed