फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raid in search of three others involved in double murder

Lucknow News: दोहरे हत्याकांड में शामिल तीन अन्य की तलाश में दबिश

Tue, 25 Mar 2025 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Raid in search of three others involved in double murder
दोहरे हत्याकांड में शामिल तीन अन्य की तलाश में दबिश
लखनऊ। काकोरी के ईंट गांव के पास शुक्रवार रात दो दोस्तों रोहित और मनोज की हत्या में शामिल तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अभी तक तीनों का सुराग नहीं लग सका है। आरोपी सिपाही महेंद्र ने भांजे और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़िताें को न्याय का आश्वासन दिया। परिजनों ने नौकरी की मांग की, जिसपर मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिया। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर जिले में तैनात वर्ष 2018 बैच के सिपाही महेंद्र ने पान खेड़ा निवासी मनोज और रोहित की हत्या कर दी थी। वारदात में उसकी पत्नी अंकिता भी शामिल थी। पुलिस ने रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मनोज का अंकिता के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर महेंद्र ने हत्या की साजिश रची थी। आरोपी ने अंकिता से मनोज का फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों की जान ले ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed