फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul says I am dedicated to my country

'जब तक जिंदा हूं अमेठी का रहूंगा'

Mon, 05 May 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
rahul says I am dedicated to my country

अमेठी निवासियों में जोश भरते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी यह भी याद दिलाना नहीं भूले की अमेठी के विकास मॉडल की तारीफ भाजपाईयों ने भी की है। गौरतलब है कि पिछले दिनों वरूण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र में अमेठी की तर्ज पर विकास कराने की बात कही थी।

विज्ञापन


वहीं प्रचार अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जब तक जिंदा हूं देश व अमेठी के लिए समर्पित रहूंगा।

लोग आते हैं चले जाते हैं। वे जब तक जिएंगे अमेठी आते रहेंगे। पहले की अपेक्षा देश ने आज तरक्की की है। पहले न बिजली थी न सड़क, हर जगह धूल उड़ा करती थी।

कांग्रेस देश को तरक्की की राह पर ले गई। अमेठी की शान बढ़ाऊं यही मेरी तमन्ना है। मैं चाहता हूं कि देश में मेड इन चायना, मेड इन जापान के बजाए मेड इन यूपी, मेड इन जगदीशपुर और मेड इन अमेठी के नाम से प्रॉडक्ट बिकें।
विज्ञापन

जीवन भर रहेगा अमेठी से रिश्ता

rahul says I am dedicated to my country
भादर ब्लॉक के टीकरमाफी और जगदीशपुर के रानीगंज बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार 12 साल की उम्र में वे अपने पापा (राजीव गांधी) के साथ अमेठी आए थे। तबसे रिश्ता बन गया।

आज भी आ रहा हूं और भविष्य में आता रहूंगा। अमेठी वासियों ने जो रिश्ता जोड़ा है उसकी कद्र जीवन भर करता रहूंगा।

रिश्ते को निभाना जानता हूं। अमेठी की शान बढ़ाऊं यही मेरी तमन्ना है। अमेठी के विकास एवं भविष्य की योजनाओं की चिंता हमेशा रहती है। अमेठी की महिलाएं सशक्तीकरण के लिए पूरे देश में जानी जाती हैं।

पहले जहां एक लीटर दूध का एक्सपोर्ट भी नहीं होता था, वहीं आज एक लाख लीटर दूध अमेठी से बाहर भेजा जा रहा है। अमेठी एजुकेशन हब के रूप में जाना जा रहा है।

सर्वाधिक विकास अमेठी में

rahul says I am dedicated to my country

हर तहसील से रेलवे लाइन गुजर रही है। पहले अमेठी में एक हाईवे था अब संख्या बढ़कर सात हो गई है। पीएमजीएसवाई से पांच सौ गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा।

बिजली के क्षेत्र में काफी काम किए, किसानों से उनकी जबरन ली जाने वाली भूमि पर रोक लगाते हुए भूमि अधिग्रहण बिल पास कराया।

स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भोजन के अधिकार के बाद हर गरीब को छत का अधिकार एवं बुजुर्गों को पेंशन उनकी भविष्य की योजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीती तो देश में सबसे ज्यादा काम अमेठी में होने वाला है।

टीकरमाफी के कार्यक्रम में मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अनूप श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, बृजेंद्र शुक्ल, रामसजीवन दुबे, रामअधार पासी और रानीगंज में राजेश्वर प्रताप सिंह, निहालद्दीन, सलाउद्दीन, रफीक वारसी उर्फ अल्लू मियां, शाहीन अख्तर, शिवकुमार चौरसिया, सुशीला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

गुजरात में किसान बेहाल

rahul says I am dedicated to my country

राहुल ने भाजपा और मोदी के विकास मॉडल की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा विपक्षियों से विपरीत है।

हम दिलों को जोड़ते हैं तो वे देश को बांटते हैं। नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे गुजरात के किसानों का भला नहीं कर पाए तो देश का क्या करेंगे। वह सिर्फ एक व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने वरुण गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि अमेठी में स्वयं सहायता समूह के जरिए हुए कार्यों को विपक्षियों ने भी सराहा है। हालांकि बाद में वे किसी दबाव में मुकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed