फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul said in the first election rally in UP: No power in the world can change the Constitution

यूपी की पहली चुनावी रैली में बोले राहुल: दुनिया की कोई शक्ति संविधान नहीं बदल सकती, बनेगी गरीबों की लिस्ट

Sat, 20 Apr 2024 09:06 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 20 Apr 2024 09:06 PM IST
सार

Rahul gandhi: लोकसभा चुनावों का पहला चरण बीत जाने के बाद राहुल गांधी यूपी में सक्रिय हुए। शनिवार को अमरोहा में हुई रैली में उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले किए। 

विज्ञापन
Rahul said in the first election rally in UP: No power in the world can change the Constitution
लोगों का अभिवादन करते सांसद राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमरोहा में आयोजित रैली में राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन और बीजेपी-आरएसएस में विचारधारा की लड़ाई है। इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है वहीं, बीजेपी-आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान के चुनिंदा अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। हमारी सरकार आई तो हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने मंच से कई घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन


वह शनिवार को मिनी स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल गांधी भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेता भारत के संविधान को बदलने की बात करते हैं। दुनिया की कोई शक्ति भारत के संविधान को नहीं बदल सकती हैं। पिछले दस साल नरेंद्र मोदी जी ने 15-20 अरबपतियों का दबाकर काम किया। एक अरबपति को देश के सारे एयरपोर्ट दे दिए। बिजली, खदानें, डिफेंस की पूरी की पूरी इंडस्ट्री दे दी। इनका तरीका है कि जनता का ध्यान भटकाकर, हिंदुस्तान का पूरा धन देश के गिने चुने 20-25 लोगों को दे देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों से पूछा कि 16 करोड़ कितना होता है। इतनी रकम से देश के किसानों का 25 बार कर्ज माफ किया जा सकता है। हमने यूपीए सरकार के दौरान भी किसानों का कर्जा माफ किया था। फिर से सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा। इसके लिए एक आयोग भी बनाया जाएगा। जो कि समय-समय पर किसानों की कर्ज माफ करेगा। कहा कि आज देश की हालत यह है कि 22 लोगों के पास इतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। जितना उन्होंने अरबपतियों को दिया है। उतना हम गरीबों को देंगे। 20-25 अरबपति, जो भी सपना देखते हैं पूरा कर लेते हैं। हवाई जहाज में उड़ते हैं। करोड़ रुपयों की गाड़ी में घूमते हैं। बैंक का पूरा पैसा नरेंद्र मोदी ने इनकाे दिया है। आपकी आमदनी हजारों में उनकी आमदनी हजारों करोड़ों में। यह इस सरकार की सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाले लोग परेशान
राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग मेक इन इंडिया के तहत काम कर रहे थे, उनकाे नोटबंदी से खत्म कर दिया गया। प्रधानमंत्री चीन के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए काम रहे हैं। यहां के 25 अरबपति चीन का माल हिंदुस्तान में बेचते हैं। नरेंद्र मोदी एक तरफ मेक इन इंडिया की बात करते हैं, दूसरी तरफ चीन के उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए चुनिंदा अरबपतियों का साथ देते हैं।

गरीबाें की बनेगी लिस्ट, महालक्ष्मी योजना का मिलेगा लाभ
राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हमलावर दिखे। कहा कि प्रधानमंत्री ने 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर अरबपतियों की आदत खराब कर दी है। जितना लाभ उन्हें मिला, उतना ही देश के गरीबों और किसानों को मिलेगा। कर्ज माफी के साथ-साथ गरीबों को महालक्ष्मी योजना की सौगात दी जाएगी। जिसके तहत देश के गरीब परिवारों की सूची बनाते हुए महिला मुखिया को चुना जाएगा। जिसके खाते में सालाना एक लाख रुपये आएंगे।

युवाओं को मिलेगी नौकरी, आंगनबाड़ी-आशाओं का मानदेय होगा दोगुना
राहुल गांधी ने कहा कि इस समय करीब 30 लाख सरकारी पद खाली हैं। इंडी गठबंधन की सरकार आने पर सभी पद भरे जाएंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही आंगनबाड़ी, आशाओं का मानदेय दोगुना होगा। इसके अलावा मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों की मजदूरी भी दोगुनी की जाएगी।

पेपर लीक करने वालों के लिए बनेगा कानून
राहुल गांधी ने भाजपा सरकार में भर्ती से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। जिसके चलते युवाओं व उनके परिवारों का भविष्य अंधकार में पहुंच रहा है। सरकार में आने पर पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा के लिए कानून बनाया जाएगा। साथ ही निजी कंपनियां पेपर चेक नहीं कर सकेंगी।


इंडी गठबंधन की जनसभा में दिखे एक साथ
लोकसभा चुनाव के दौरान यह इंडी गठबंधन की यह पहली संयुक्त जनसभा थी। जिसमें राहुल गांधी व अखिलेश यादव एक साथ अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने मंच साझा किया। इस दौरान दोनों नेता भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने अमरोहा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संबोधन को लेकर भी कटाक्ष किए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed