फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul said: As soon as our government is formed, Agniveer scheme will be in the dustbin, India coalition gover

राहुल बोले: हमारी सरकार बनते ही अग्निवीर योजना होगी कूड़ेदान में, चार जून को बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

Tue, 14 May 2024 10:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 May 2024 10:31 PM IST
सार

Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही हम अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे। 

विज्ञापन
Rahul said: As soon as our government is formed, Agniveer scheme will be in the dustbin, India coalition gover
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को उठाकर कूड़ेदान में फेंक देंगे। एक जवान को शहीद का दर्जा, पेंशन और दूसरे को नहीं, ऐसी योजना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहा है। जबकि भाजपा संविधान को नष्ट करना चाहती है। मंगलवार को वह झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर, बीडा के बहाने सरकार जमीन ले लेती है और सही दाम नहीं देती। डिफेंस कॉरिडोर में रक्षा उपकरणों का उत्पादन शुरू करने का वादा किया गया था। मगर अदाणी जैसे लोगों को जमीन दे दी गई और कुछ किया नहीं। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेलवे, एयरपोर्ट का निजीकरण कर दिया। 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्ज माफ किया। जबकि, यूपीए की सरकार ने किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। सात हजार करोड़ का बुंदेलखंड पैकेज दिया था।
विज्ञापन


राहुल बोले कि सरकार ने जितना अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, उतना ही पैसा गरीबों के बैंक अकाउंट में डालेंगे। चार जून के बाद केंद्र में सरकार बनते ही मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये रोजाना कर देंगे। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आमदनी दोगुनी करेंगे। कहा कि पीएम जो मुफ्त अनाज बांटते हैं, वो यूपीए की भोजन का अधिकार योजना थी। सरकार बनी तो भाजपा से ज्यादा और अच्छा अनाज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी झूठों के सरदार, भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी : खरगे

Rahul said: As soon as our government is formed, Agniveer scheme will be in the dustbin, India coalition gover
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा-पीएम मोदी झूठों के सरदार हैं और भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। जैसे ही यह कहता हूं, उनके लोग नेहरू, सोनिया, राहुल और प्रियंका को कोसते हैं। इनसे जी नहीं भरता तो हमें भी नहीं छोड़ते लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं। संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। यह चुनाव देश को बचाने के लिए हो रहा है। अगर भाजपा फिर आई तो सब कुछ खत्म कर देगी, क्योंकि मोदी देश के हुक्मशाह बनना चाहते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को गोरखपुर व महाराजगंज में इंडिया गठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। खरगे दोनों सभाओं में भाजपा और आरएसएस पर हमलावर दिखे। कहा कि भाजपा अपने काम पर नहीं राम, मुसलमान, पाकिस्तान और हिंदू को खतरे में कहकर वोट मांगती है।

खरगे ने कहा कि हमारी लड़ाई मोदी-योगी से नहीं है। यह लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक विचारधारा देश को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में गिरवी रखकर गरीब और मध्यम वर्ग को गुलाम बनाना चाहती है, जबकि हम देश और देशवासियों को बचाना चाहते हैं। हमारी विचारधारा गांधी, नेहरू, पटेल के बनाए देश को बचाने की है, जबकि वे उसे खत्म करना चाहते हैं। वे अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देते हैं। हम गरीबों, किसानों की मदद करते हैं। उनका कर्ज माफ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed