फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul's Nyaya Yatra: Rahul Gandhi reached Amethi after 724 days, the entire city gathered in the one and a ha

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 724 दिन बाद अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, डेढ़ घंटे के रोड शो में उमड़ा पूरा शहर

Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 20 Feb 2024 06:57 AM IST
सार

Rahul Gandhi reached Amethi: 724 दिनों के बाद राहुल गांधी अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल खुली लाल रंग की जीप में नजर आए। 

विज्ञापन
Rahul's Nyaya Yatra: Rahul Gandhi reached Amethi after 724 days, the entire city gathered in the one and a ha
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सोमवार को अमेठी पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने 35 किलोमीटर का सफर 1.29 घंटे में पूरा किया। खुली लाल रंग की जीप में राहुल गांधी ने 724 दिन बाद रोड शो किया। दरअसल, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 25 फरवरी को राहुल गांधी ने प्रियंका के साथ रोड शो किया था।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर दो बजे का वक्त, अमेठी में ककवा रोड के पास लोगों को हुजूम लगा हुआ था। कोई कांग्रेस के टीशर्ट में नजर आ रहा था तो कोई कांग्रेस का झंडा लिए था। स्वागत के इंतजार में खड़े सुल्तानपुर के प्रभात, गोंडा के तरूण पटेल के साथ अमेठी के राजन, राकेश व इश्तियाक आदि का कहना था कि यात्रा लोगों के लिए हैं, लोगों के हितों के लिए हैं।
विज्ञापन


करीब ढाई बजे जैसे ही यात्रा के अमेठी की सीमा में दाखिल होने की जानकारी सामने आई, हर कोई नारेबाजी करने लगा। पुलिस लाइन मोड़ पर एकत्र कार्यकर्ताओं का हुजूम ओवरब्रिज तक एकत्र हो गया। यात्रा के आते ही देखो-देखो कौन आया... का नारा लगने लगा। राहुल गांधी सबका अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। कोई अंगवस्त्र पहना रहा था तो कोई फूलों की माला। यहां से होते हुए अमेठी कस्बे में पहुंचे राहुल गांधी का स्वागत हुआ। इसके बाद उनका काफिला गौरीगंज के लिए निकल पड़ा। हालांकि रास्ते में कई जगह उनका स्वागत हुआ। गौरीगंज के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से होते हुए यात्रा जनसभा स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम तो राहुल को देखने आए हैं
देवीपाटन के पास एकत्र सीमा, राजुकमारी से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को देखने आई हैं। गांधी परिवार से अमेठी को पहचान मिली है। उसे कोई कैसे भूल सकता है। बारामासी के पास राम मिलन का कहना था कि आज राहुल आ रहे हैँ, उम्मीद है कि इस बार भी वह अमेठी से लड़ेंगे।


बच्चों ने किया स्वागत
 गौरीगंज में मुंशीगंज मोड़ पर अनुपम पांडेय, सब्जी मंडी तिराहे पर अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बस स्टेशन के पास दीपक सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने राहुल का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed