फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul promises for development in amethi

राहुल की हुंकार, देश को गुजरात नहीं इंग्लैंड बना दूंगा

Sun, 04 May 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
rahul promises for development in amethi

राहुल ने अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी और भाजपा को निशाने पर रखा और देश के विकास के लिए अविश्वसनीय दावे किए।

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा के चुनाव प्रचार खर्च को लेकर उस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के भारी चुनाव खर्च के पीछे कारपोरेट घराने हैं, जो उन्हें मोटा पैसा देते हैं।

बड़े-बड़े पोस्टर व कटआउट लगवा रहे हैं। भाजपा दो-तीन उद्योगपतियों की राजनीति करती है। हम कॉरर्पोरेट के खिलाफ नहीं हैं, मगर उन्हें नियम कानून के तहत सुविधाएं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि गुजरात का मॉडल खोखला है। नरेंद्र मोदी ने किसानों की 40 हजार एकड़ जमीन टॉफियों के भाव में अडानी को दे दी। गुजरात में सुविधाएं अडानी को दी जा रही हैं, गरीबों को नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात का किसान रो रहा है

rahul promises for development in amethi
अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई, परशदेपुर कस्बे में आयोजित सभा में राहुल ने कहा कि जितना रुपया हम मनरेगा में देते हैं, उतना मोदी उद्योगपति को दे रहे हैं। वहां का किसान रो रहा है।

वे पूछते हैं कि उद्योगपतियों को हमारी जमीन क्यों दे दी, लेकिन उनकी कोई सुनता नहीं। गुजरात के किसान उनसे दिल्ली में आकर रोते हैं।

कहते हैं कि उन्हें गुजरात से भगाया जा रहा है। यहां जगह नहीं है। भाजपा उद्योगपतियों की राजनीति करती है।

हम चाहते हैं कि गरीबों को फायदा हो, लेकिन वे (मोदी) चाहते हैं कि अडानी को फायदा हो। वे लोग कहते हैं कि मनरेगा क्यों चला रहे हैं। मुफ्त में पैसा क्यों दे रहे हो। आप लोग काम करते हो, तब पैसा मिलता है।

भाजपा उद्योगपतियों को पैसा देती है

rahul promises for development in amethi
राहुल गांधी ने कहा कि अडानीजी कुछ नहीं करते हैं, उन्हें मुफ्त में पैसा मिल जाता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को अमीर लोग चलाते हैं।

किसानों के पैसे से मोदी का भाषण टीवी में तीन-तीन घंटे आता है। कोई मुफ्त में उनका चेहरा टीवी पर नहीं दिखाता है। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच लड़ा जा रहा है।

कांग्रेस जहां हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई को लेकर चलती है, वहीं दूसरी ओर क्रोध की राजनीति हो रही है। उनके नेता आते हैं। बुराई करते हैं। गाली देते हैं। उनमें क्रोध है।

राहुल का कहना है कि ये देश क्रोध से नहीं, बल्कि प्यार से आगे ले जाया जा सकता है।

किया अमेठी के विकास का दावा

rahul promises for development in amethi

राहुल ने कहा कि विपक्षी बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। आलोचना करते हैं। गरीबों को किनारे रखते हैं, जबकि हम एकता और देश को आगे ले जाने की बात करते हैं।

राहुल ने कहा कि अंतर ये है कि वे एटीएम अपने पास रखना चाहते हैं, जबकि हम गरीबों को एटीएम देना चाहते हैं।

हाल में ही उन्होंने दिल्ली में एक पोस्टर देखा, जिसमें महिलाओं को शक्ति देने की बात लिखी थी। भाजपा को समझना चाहिए कि महिलाएं शक्तिहीन नहीं हैं। उन्हें सम्मान चाहिए, जो कांग्रेस देती है।

उन्होंने कहा कि गांवों में रहने वाले हर गरीब को इंदिरा आवास और मुफ्त में दवा दी जाएगी। इस बार दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो फिर देखिए अमेठी का विकास हम कैसे कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed