फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   general election 2019: Rahul Gandhi will leave the Amethi seat after winning on both seats

दोनों सीटें जीतने पर प्रियंका गांधी के लिए अमेठी सीट छोड़ देंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

Thu, 11 Apr 2019 10:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 11 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
general election 2019: Rahul Gandhi will leave the Amethi seat after winning on both seats
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और वायनाड दोनों सीटें जीतने की स्थिति में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए अमेठी संसदीय सीट खाली करेंगे। राहुल ने केरल के वायनाड के साथ-साथ यूपी के अमेठी से भी पर्चा भरा है। कांग्रेसी रणनीतिकार दोनों ही जगहों से उनकी जीत पर भरोसा जता रहे हैं।

विज्ञापन


गांधी परिवार के राहुल तीसरे सदस्य हैं, जो दक्षिण भारत से भी भाग्य आजमा रहे हैं। इमरजेंसी के बाद 1977 के आम चुनाव में इंदिरा गांधी स्वयं रायबरेली से चुनाव हार गईं। 1978 में कांग्रेस के तत्कालीन सांसद डीबी चंद्रगौडा ने अपनी चिकमंगलूर सीट से इस्तीफा देकर यह सीट इंदिरा गांधी के लिए खाली कर दी। उपचुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र पाटिल को 80 हजार से ज्यादा मतों से हराकर इंदिरा लोकसभा पहुंचीं।
विज्ञापन


1980 का लोकसभा चुनाव इंदिरा ने रायबरेली और मेडक (आंध्रप्रदेश) से लड़ा था और दोनों ही सीटें अच्छे अंतर से जीतीं। अपने अंतिम चुनाव में दो सीटों पर जीतीं इंदिरा ने रायबरेली से इस्तीफा दे दिया था। राजीव गांधी की हत्या के कई साल बाद चुनावी मैदान में उतरीं सोनिया गांधी ने भी अमेठी और बेल्लारी (कर्नाटक) से एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ा। दोनों जगहों से जीतने पर उन्होंने बेल्लारी सीट छोड़ दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यूपी से प्रतिनिधित्व करना रहेगा फायदेमंद

राहुल गांधी अभी तक अमेठी से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। पहली बार उन्होंने केरल की वायनाड सीट से भी नामांकन किया है। कांग्रेस के रणनीतिकारों को यकीन है कि राहुल दोनों ही सीटें जीतेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में राहुल अमेठी सीट छोड़ देंगे। फिर, यहां से प्रियंका को चुनाव लड़ाया जाएगा। हाल ही प्रियंका ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है।

वे कांग्रेस महासचिव के साथ-साथ पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाई गई हैं। पार्टी के लोगों का कहना है कि प्रियंका का पूर्वी यूपी से संसद में प्रतिनिधित्व करना कांग्रेस के लिए मुफीद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed