{"_id":"615d3cc48ebc3e61f124514f","slug":"rahul-gandhi-wants-to-lakhimpur-khiri-on-political-tourism-says-up-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर बवाल: यूपी सरकार के मंत्री का बयान, राहुल गांधी पर्यटन के लिए जाना चाहते हैं लखीमपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर बवाल: यूपी सरकार के मंत्री का बयान, राहुल गांधी पर्यटन के लिए जाना चाहते हैं लखीमपुर
Wed, 06 Oct 2021 11:46 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:46 AM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लखीमपुर खीरी दौरे को लेकर यूपी कैबिनेट के मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने बयान दिया है
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटन के लिए लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं। उनकी किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी लखनऊ आना चाहते हैं। यहां से वह सीतापुर जाकर प्रियंका गांधी से मिलेंगे और फिर लखीमपुर खीरी जाएंगे। ऐसा उनका कार्यक्रम है पर प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में गिरफ्तार कर रखा गया है। वह लखीमपुर खीरी जाना चाहती हैं पर प्रशासन ने उन्हें भी अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
अपने यूपी दौरे से पहले राहुल गांधी ने प्रेस कांफेंस कर कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है और जीप से किसानों को कुचला जा रहा है। जिस मंत्री ने हिंसा के लिए उकसाया अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में किसानों को मारा जा रहा है और कोई सुध लेने वाला नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है। केवल कांग्रेस नेता यूपी में नहीं जा सकते, उन्हें रोका जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे सीएम को भी यूपी नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है।