फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi tweet dipali message on his twitter handle 

राहुल गांधी ने ट्वीट किया दीपाली का संदेश, लाइक्स और कमेंट की हुई बरसात

Wed, 18 Apr 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Apr 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi tweet dipali message on his twitter handle 
अमेठी में बच्चों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

अमेठी सांसद राहुल गांधी ने डीह के पूर्व माध्यमिक स्कूल टेकारीदांदू में छात्रा दीपिका से गाना सुना और ट्वीटर पर ट्वीट कर बच्ची के हुनर को अपने लाखों फॉलोअर के जरिए दुनिया भर में पहुंचा दिया। ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद कमेंट और लाइक्स की बरसात शुरू हो गई। दर्शकों ने छात्रा के गाने को जमकर सराहा।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-मिलिए अमेठी की दीपाली से..जिसके पास हम सब के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है...

आंसू खुशी के गम के, होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।

विज्ञापन



छात्रा दीपाली का जब गाना समाप्त हुआ तो राहुल ने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। राहुल के इस ट्वीट को कुछ समय में ही दस हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने पूछा कैसे चल रही दुकान

rahul gandhi tweet dipali message on his twitter handle 
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

इमली तिराहा पर अचानक राहुल गांधी का काफिला रुक गया। यहीं पर पान की दुकान पर बैठे नंदकिशोर से पूछा कि धंधा कैसा चल रहा है। नंदकिशोर ने जवाब दिया भइया सब ठीक चल रहा है। यहीं पर होटल मालिक तुलाराम से भी राहुल ने यही सवाल किया। होटल मालिक का भी जवाब था कि सब ठीक है। 

राहुल ने दिया इलाज कराने का भरोसा

rahul gandhi tweet dipali message on his twitter handle 
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

टेकारी दांदू गांव निवासी रामकिशोर सांस रोग से पीड़ित हैं। उसने राहुल के पैर पकड़ लिए। इस पर राहुल ने ब्लॉक अध्यक्ष फूलचंद्र गुप्ता व सुरेश चौधरी को उसका इलाज कराने की बात कही। यहीं पर इंद्रपाल की बेटी रेनू की एक आंख खराब है। रेनू ने आंख का इलाज कराने की बात कही। राहुल ने रेनू का इलाज कराने का भरोसा दिलाया।

महाराजगंज ड्रेन पर पुल बनाने का दिया भरोसा

rahul gandhi tweet dipali message on his twitter handle 
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

डीह के कंचनावां ग्रामसभा के दो पुरवों के लोग महराजगंज ड्रेन पानी से चलकर आते-जाते हैं। बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए पानी मंझाकर आना पड़ता है। युवा नेता अर्जुन पासी ने महाराजगंज ड्रेन पर पुल बनवाने की मांग की। इस पर राहुल ने कहा कि जल्द इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed