{"_id":"5b37a0ae4f1c1b254d8b9417","slug":"rahul-gandhi-to-visit-amethi-on-july-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर चार जुलाई को अमेठी आएंगे राहुल गांधी, चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर चार जुलाई को अमेठी आएंगे राहुल गांधी, चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Updated Sat, 30 Jun 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चार जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचेंगे। राहुल गांधी कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के साथ ही सांसद निधि से निर्मित/निर्माणाधीन योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सांसद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या की जानकारी प्राप्त कर उसके निराकरण की कोशिश करेंगे।
राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्हें बूथवार जिम्मेदारी भी सौंपेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने बताया कि राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे की सूचना मिली है लेकिन उनके कार्यक्रम अभी तय नहीं है।