फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi said that Congress and SP together will defeat BJP in the elections

राहुल गांधी बोले: इस बार साइकिल को हाथ के पंजे ने मजबूती से पकड़ा है, भाजपा का सफाया होना निश्चित

Tue, 28 May 2024 09:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2024 09:21 PM IST
सार

Rahul Gandhi: देवरिया की सभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो वह संविधान को फाड़ कर फेंक देगी। हम मर जाएंगे संविधान खत्म नहीं देंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi said that Congress and SP together will defeat BJP in the elections
राहुल और अखिलेश की एक पुरानी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान, जनकल्याणकारी योजनाओं और रोजगार के मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। कहा कि भाजपा के लोग कहते हैं कि सत्ता में आए तो डॉ आंबेडकर के बनाए संविधान को फाड़ कर फेंक देंगे। वे लोग अच्छी तरह से जान लें कि कोई ताकत देश के संविधान को खत्म नहीं कर सकती है। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सेना के जवानों को मजदूर बना दिया है। इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल देंगे। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है हम लोग 50 प्रतिशत से भी ज्यादा आरक्षण ले जाएंगे।

विज्ञापन

 
मंगलवार को देवरिया के बरहज में बरांव गांव के पास चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा कि अब साइकिल को हाथ के पंजे ने पकड़ लिया है। अब भाजपा का सफाया होने जा रहा है। राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि आदिवासी राष्ट्रपति को आने नहीं दिया गया। वहां कोई भी दलित, पिछड़े वर्ग से नहीं था। अदाणी व अंबानी ही मौजूद थे। चार जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तो गरीबों की नई सूची बनाई जाएगी। उसमें हर परिवार की एक महिला का नाम होगा। उनकी सरकार बनने के एक माह बाद पांच जुलाई को खाते में रुपये जाएंगे खटाखट, खटाखट, खटाखट।
विज्ञापन


झूठे वादे करने वालों की भाषा भी डगमगाई : अखिलेश
 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे वादे करने वाले लड़खड़ा रहे हैं। अब उनकी भाषा भी डगमगा गई है। कहा कि पता नहीं क्या कारण है कि यहां चुनाव आते-आते डबल इंजन की सरकार का धुआं निकल रहा है। अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार के सपने दिखाते-दिखाते अग्निवीर योजना ला दी। मेहनत करने वालों से नौकरी छीन ली। हमारी सरकार बनी तो इस योजना को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को देवरिया के बरहज में बरांव गांव के पास चुनावी सभा में अखिलेश ने कहा कि खाद की बोरी से पहले पांच, फिर दस किलो की चोरी कर ली गई। बड़ा पैकेट छोटा हो गया। अगर फिर सरकार में आ गए तो एक बिस्किट के पैकेट जैसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की हवा चल रही है। पूर्वांचल के लोगों को हिसाब-किताब करना है। यह चुनाव आने वाली पीढि़यों के भविष्य को लेकर है। संविधान बचाने के लिए है। यही संविधान हमें अधिकार देता है। इसलिए नारा देता हूं कि रोटी-कपड़ा और मकान, इससे पहले बचाना है संविधान। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास को रोक दिया और महंगाई बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed