फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rahul gandhi road show

इस कॉलेज ने नहीं होने दी राहुल की 'लैंडिंग'

Thu, 24 Apr 2014 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 11:15 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi road show

तीन दिन इंतजार कराने के बाद शासन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकाप्टर को ला-मार्टीनियर ग्राउंड में उतारने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद अब हेलीकाप्टर कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के ग्राउंड पर उतरेगा।

इसको लेकर कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश है। कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने इसके लिए प्रदेश सरकार पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में लखनऊ लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हजरतगंज से राहुल गांधी का रोड शो शुरू होना है।
विज्ञापन

इस रूट से निकलेगा रोड शो

rahul gandhi road show

वहीं लामर्टिनियर ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति न मिलने से राहुल गांधी के रोड शो कार्यक्रम में भी कांग्रेस को बदलाव करना पड़ गया है।

अब राहुल गांधी का रोड शो परिवर्तन चौक से शुरू होगा और हजरतगंज होते हुए, विधानसभा मार्ग होकर रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंगटन चैराहा, हुसैनगंज चौराहा, राणा प्रताप चौराहा, लालकुआँ चौराहा, बांसमण्डी चौराहा नाका चौराहा, चारबाग, मवैया तिराहा, टेढ़ी पुलिया चौराहा, आलमबाग चौराहा से अवध हॉस्पिटल चौराहा तक जाएगा।

जितिन प्रसाद के इलाके में जाएंगे

rahul gandhi road show

राहुल गांधी बृहस्पतिवार को लखनऊ में रोड शो करने के बाद धौरहरा जाएंगे।

वह धौरहरा संसदीय क्षेत्र के हरगांव कस्बे में एक जनसभा करेंगे। धौरहरा संसदीय क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद हैं।

जितिन ने मंगलवार को कस्बे में भ्रमण करके लोगों से 24 अप्रैल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की विशाल जनसभा में जनता से पहुंचने की अपील भी की थी।

देखने वाली होगी कि राहुल की जनसभा में कितनी भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed