{"_id":"6641f16ad5f0cb83a6039d14","slug":"rahul-gandhi-in-raebareli-rahul-gandhi-says-i-will-get-married-soon-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi in Raebareli: रायबरेली की जनता से बोले राहुल गांधी, जल्द शादी कर लूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi in Raebareli: रायबरेली की जनता से बोले राहुल गांधी, जल्द शादी कर लूंगा...
Mon, 13 May 2024 07:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 May 2024 07:26 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से रायबरेली में एक युवक ने सवाल किया कि भइया शादी कब करोगे? इस पर राहुल गांधी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन
रायबरेली में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को अपना चुनाव प्रचार करने रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचे तो जनता ने उनसे जानना चाहा कि आप शादी कब करोगे? जब वह कुछ सुन नहीं पाए तो बहन प्रियंका गांधी ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि शादी कब करोगे? इस पर राहुल हंस पड़े और बोले कि जल्द शादी कर लूंगा।
विज्ञापन
दरअसल, मां सोनिया गांधी के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद राहुल गांधी रायबरेली संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। बहन प्रियंका गांधी कई दिनों से भाई राहुल के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं। सोमवार को महराजगंज कस्बा स्थित मेला मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
बहन प्रियंका ने भी भाई के साथ मंच साझा किया। भाषण देने के बाद जैसे ही राहुल आगे बढ़े वैसे ही सामने बैठे लोगों ने सवाल करना शुरू कर दिया कि राहुल भइया शादी कब करोगे?
विज्ञापन
राहुल के समझ में कुछ नहीं आया तो उन्होंने बहन से पूछा यह लोग क्या कह रहे हैं? इस पर बहन ने बताया कि लोग पूछ रहे हैं कि आप शादी कब करोगे। इस पर राहुल बोले कि जल्द शादी कर लूंगा।