फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi gets grandfather Feroze Gandhi's driving license, a family kept it safe for decades

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मिला दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस, एक परिवार ने दशकों तक संभाल के रखा

Wed, 21 Jan 2026 10:17 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली में एक युवक ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा। विकास सिंह के परिजनों ने दशकों तक इसे संभाल के रखा और फिर गांधी परिवार को लौटा दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi gets grandfather Feroze Gandhi's driving license, a family kept it safe for decades
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मंगलवार को अपने दादा फिरोज गांधी का वर्षों पुराना खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस मिला। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर थे। फिरोज गांधी के इस ड्राइविंग लाइसेंस को रायबरेली में एक स्थानीय परिवार ने दशकों तक संभालकर रखा था और अब उसे गांधी परिवार को सौंप दिया गया। राहुल ने ये लाइसेंस व्हाट्सएप पर सोनिया गांधी को भी भेजा।

विज्ञापन


यह लाइसेंस रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल को दिया। यह घटना उनके दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन हुई। विकास सिंह ने कहा, वर्षों पहले रायबरेली में एक कार्यक्रम के दौरान मेरे ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में कल से बरसात की चेतावनी, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम लेगा यू-टर्न; सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट परिसर में दबिश और हंगामा, दो दरोगा, एक सिपाही निलंबित; वकीलों ने पुलिस वालों को घेरा


उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद मेरी सास ने भी इसे सहेजकर रखा। कांग्रेस सांसद राहुल के रायबरेली आने की जानकारी मिलने पर मेरे परिवार ने इसे सौंपना अपना कर्तव्य समझा। मेरा परिवार इस दस्तावेज को अमानत मानता था, जिसे सही समय पर गांधी परिवार को लौटाना जरूरी था।

शहर भर में लगे राहुल-अखिलेश की जोड़ी के पोस्टर
भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव के पोस्टर शहर में चस्पा किए गए। पोस्टर पर सपा लोहिया वाहिना के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी का भी चित्र लगा था और निवेदक के रूप में शिवम कुमार का नाम था। पोस्टर के नीचे पीडीए रक्षक लिखा था। इस पोस्टर ने भी इस बात के संकेत दिए हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस लोकसभा की तरह फिर से सीटों का बंटवारा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed