फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rahul Gandhi appeals to people to not use derogatory language against Smriti Irani.

UP: स्मृति ईरानी पर टिप्पणियों से राहुल नाखुश, बोले- किसी को अपमानित करना कमजोर होने की निशानी... ऐसा न करें

Fri, 12 Jul 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 12 Jul 2024 04:05 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर हो रही अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी ने जनता से अपील की है और कहा कि किसी का अपमान करना कमजोर होने की निशानी है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi appeals to people to not use derogatory language against Smriti Irani.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणी पर नाखुशी जाहिर की है।
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर कहा कि जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं। मैं सभी से अपील करता हूं की स्मृति ईरानी व अन्य नेताओं के खिलाफ किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें।

किसी को बेइज्जत और शर्मसार करना कमजोर होने की निशानी है ताकतवर होने की नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसा न करें।
 
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा नेता स्मृति ईरानी मोदी सरकार के पहले दो कार्यकाल में मंत्री रह चुकी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद उनका कद काफी बढ़ गया था। हालांकि, 2024 के चुनाव में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के करीबी किशोरी लाल शर्मा के सामने उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। नई सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह भी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री को अपना सरकारी आवास खाली करना पड़ा है जिसके बाद से वह सोशल मीडिया पर लगातार निशाने पर हैं। इसे लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed