फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rage in Hindu organizations over Meerut sevadar death case demands to give 1 crore to family

मेरठ घटना पर हिंदू संगठनों में रोष, परिवार को 1 करोड़ देने की मांग की

Wed, 15 Jul 2020 10:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 15 Jul 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rage in Hindu organizations over Meerut sevadar death case demands to give 1 crore to family
मृतक सेवादार का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

मेरठ में पुजारी की हत्या पर हिंदू संगठनों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। साथ ही पुजारी के परिवार को आर्थिक मदद और हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी व कठोर सजा की मांग की है। इन संगठनों ने सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर कठोरता से रोक लगाने की मांग भी की है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद  के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बुधवार को बयान में कहा कि पुजारियों और संतों पर हो रहे हमलों के पीछे गहरी साजिश है। सिर्फ भगवा अंगौछे के कारण पुजारी की नृंशस हत्या कर हत्यारों ने अपनी मानसिकता को बता दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपराधियों की तरह ऐसे तत्वों पर भी कठोर कार्रवाई करके इनका हौसला तोड़ देना चाहिए। कहा कि ये सामान्य घटनाएं नहीं है बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत हिंदुओं को अपमानित और आतंकित करने की कोशिश चल रही है। शर्मा ने मांग की कि पुजारी के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद और आश्रितों में किसी एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


पुजारी पर नहीं भगवा पर हमला
हिंदू जनजागृति समिति के उत्तरप्रदेश एवं बिहार समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा कि पालघर  से बुलंदशहर और मेरठ तक पुजारी और साधु.संतों की हत्याएं जारी हैं। मेरठ जैसी घटना यदि मुस्लिम अथवा अन्य समाज से संबंधित व्यक्ति के साथ घटी होती तो अब तक धर्मनिरपेक्षतावादियों ने मॉब लिंचिंग कहते हुए पूरा देश सिर पर उठा लिया होता। पर, हिंदू पुजारी और संतों की हत्या पर इनकी जुबान जम जाती है। कहा कि यह पुजारी या साधु पर नहीं बल्कि भगवा पर हमला है। मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों को कठोर दंड दिलाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed