{"_id":"618d2e07cdb46e5c7c6d5d44","slug":"rafale-will-land-on-purvanchal-expressway-air-show-will-be-held-at-the-expressway-s-inauguration-ceremony-on-november-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरेगा राफेल: 14 नवंबर को लोकार्पण समारोह में होगा एयर-शो, बनाया गया है 3.2 किलोमीटर लंबा रन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरेगा राफेल: 14 नवंबर को लोकार्पण समारोह में होगा एयर-शो, बनाया गया है 3.2 किलोमीटर लंबा रन-वे
Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर बने रन-वे पर भारतीय वायु सेना के लडाकू विमान एयर-शो के जरिये भारतीय की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-गाजीपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 14 नवंबर को लडाकू विमान राफेल उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण होने के साथ ही एक्सप्रेस-वे पर बने रन-वे पर भारतीय वायु सेना के लडाकू विमान एयर-शो के जरिये भारतीय की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर में कुरेभार गांव के नजदीक 3.2 किलोमीटर लंबा रन-वे बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात प्रदेश की जनता को देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले समारोह में वायु सेना की ओर से रन-वे पर एयर-शो भी किया जाएगा। आकाश से लडाकू विमान तेज रफ्तार से एक्सप्रेस-वे के रन-वे पर उतरकर फिर वहां से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक वायु सेना की ओर से पहली बार लड़ाकू विमान राफेल को एक्सप्रेस-वे के रन-वे पर उतारा जाएगा। इसके जरिये सरकार प्रदेश के विकास के साथ भारत की बढ़ी सैन्य शक्ति का संदेश देने की कोशिश करेगी। राफेल के साथ सेना के अन्य लड़ाकू विमानों का एक्सप्रेस-वे पर उतरना सुल्तानपुर की जनता के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह में एयर-शो होगा।
विज्ञापन
राफेल की खासियत
- 2130 किमी/घंटा अधिकतम स्पीड
- 3700 किमी. तक मारक क्षमता
- 24,500 किलो भार उठाकर ले जाने में सक्षम
- बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी जगहों और काफी ठंडे मौसम में भी तेजी से काम कर सकता है।
- 4.5 जनरेशन के दो इंजन है। इसे हर तरह के मिशन में भेजा जा सकता है।
- परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
- यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है।
- अफगानिस्तान और लीबिया में अपनी ताकत का प्रदर्शन कर चुका है।