{"_id":"67f5436b0a6a1e841b0b2049","slug":"raebareli-woman-sexually-exploited-on-pretext-of-marriage-man-arrested-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: शादी का झांसा देकर किया महिला का यौन शोषण, आरोपी ने दूसरी जगह तय कर ली शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: शादी का झांसा देकर किया महिला का यौन शोषण, आरोपी ने दूसरी जगह तय कर ली शादी
Tue, 08 Apr 2025 09:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Apr 2025 09:10 PM IST
सार
महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवक दूसरा विवाह करने के लिए बरात लेकर निकलने ही वाला था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर युवक ने एक महिला का न सिर्फ यौन शोषण किया, बल्कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं आरोपी ने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। आठ अप्रैल को बरात जानी थी। इससे पहले कि युवक दूल्हा बनकर दुल्हन लेने जाता सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
रायबरेली शहर के एक गांव की रहने वाली 37 वर्षीय महिला के मुताबिक 18 मई 2006 को उनकी शादी लालगंज के एक गांव से हुई थी। कुछ साल बाद पति से अनबन हो गई। इस पर वह अपने मायके में रहने लगी। मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उनकी मुलाकात रायबरेली शहर के अहमद नगर चिकवन टोला निवासी शहबाज से हुई। शहबाज मूलरूप से महराजगंज इलाके के थुलवांसा के रहने वाला था। शादी का झांसा देकर शहबाज ने उनका शारीरिक शोषण किया। महिला के मुताबिक उन्हें दो बेटियां भी हुईं। एक बेटी की मौत भी हो गई। वहीं 10 वर्षीय एक बेटी है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक आरोपी ने उन्हें घर से निकाल दिया और दूसरी शादी तय कर ली। आठ अप्रैल को शहबाज की शादी थी। विरोध करने पर धमकी दी कि वह छह भाई हैं। उसे जान से मार देंगे। इसलिए वह उनका पीछा छोड़ दे। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम यौन शोषण करने और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। प्रकरण की जांच सीओ सदर अमित सिंह को सौंपी गई। सीओ ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल केस दर्ज कराया गया और कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया। सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन