{"_id":"69c00231029b207559090fdb","slug":"raebareli-two-youths-died-in-a-scooter-bike-collision-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: स्कूटी-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो परिवारों की उजड़ गईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: स्कूटी-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो परिवारों की उजड़ गईं खुशियां
Sun, 22 Mar 2026 08:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 22 Mar 2026 08:22 PM IST
सार
भदोखर के मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर कलसहा गांव के निकट हुए एक दर्दनाक हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के भदोखर के मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर कलसहा गांव के निकट शनिवार रात को स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सैदनपुर गांव निवासी आशीष त्रिवेदी (32) दयाशंकर त्रिवेदी एम्स से शनिवार रात को डयूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। डलमऊ के मोहल्ला 84 निवासी अनंत कुमार शुक्ला उर्फ सनी (35) पुत्र प्रेम शुक्ला बहन को लेने स्कूटी से रायबरेली आ रहे थे। रास्ते में कलसहा गांव के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस सांसद बोले, "बकवास है धुरंधर-2", बेटियों की सुरक्षा के लिए "शैडो" लांच, हाथी ने महिला को कुचला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली बिल वसूली में लापरवाह 25 संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म, लाइनमैन व हेल्पर पर गिरी गाज
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्स पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से दोनों परिवारों में रोना पीटना मच गया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। घटना से दोनों गांवों में मातम छा गया। लोगों के अनुसार वाहन सवार हेलमेट पहने थे। भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि आमने-सामने वाहनों की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है।
दोनों परिवारों की उजड़ गईं खुशियां
आशीष त्रिवेदी एम्स में काम करते थे। अनंत लोडर चालक थे। दोनों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। नियति के खेल ने एक पल में दोनों परिवारों की खुशियों को उजाड़ दिया। परिवार के सदस्यों के आंसू थम नहीं रहे हैं। आशीष त्रिवेदी की पत्नी आरती पति की मौत से बदहवास हैं। उनकी चार बेटियां हैं। पिता की मौत से बेटियां रोती बिलखती रहीं। बेटियों की परवरिश कैसे होगी, यह सवाल हर किसी की जुबान पर रहा। डलमऊ घाट पर आशीष त्रिवेदी का अंतिम संस्कार हुआ। अनंत कुमार के पिता सेना से सेनानिवृत्त हैं। पत्नी पूनम तीन बेटियों आराध्या (6), अंशिका (4) और आठ माह की तीसरी पुत्री के साथ रोती रहीं।