फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli to be 13th smart city of Uttar Pradesh.

इन 10 वजहों से सोनिया की रायबरेली बनेगी स्मार्ट सिटी

Sat, 29 Aug 2015 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Aug 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
Raebareli to be 13th smart city of Uttar Pradesh.

रायबरेली यूपी के 13वें स्मार्ट शहर की दौड़ में मेरठ से आगे चल रही है। यूपी सरकार भी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। नगर विकास विभाग 10 खूबियों के साथ रायबरेली को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है।

विज्ञापन


इसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री मो. आजम को भेजा जाएगा। इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री को ही करना है।

केंद्र ने यूपी के 13 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव मांगा था। केंद्र ने बृहस्पतिवार को यूपी के 12 शहरों के नामों की तो घोषणा कर दी लेकिन मेरठ और रायबरेली पर कहा कि फैसला राज्य सरकार करेगी।
विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार ने 13वें शहर के लिए रायबरेली को ‘ए’ और मेरठ को ‘बी’ करते हुए प्रस्ताव भेजा था। नगर विकास विभाग के सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को केंद्र में स्मार्ट सिटी परियोजना का काम देखने वाले अपर सचिव से बातचीत कर बताया कि पहले भेजे गए प्रस्ताव में भी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली का दावा इसलिए मजबूत

Raebareli to be 13th smart city of Uttar Pradesh.

नगर विकास विभाग यह तर्क देगी
- एक लाख के ऊपर वाला टाउन एरिया है।
- फैशन डिजाइनिंग कोर्स के लिए निफ्ट जैसी संस्था है।
- सीमेंट प्लांट के साथ रेल कोच फैक्ट्री है। राष्ट्रीय उड़ान अकादमी भी है।

- यह राजधानी से बिल्कुल सटा हुआ है। यहां से संगम नगरी इलाहाबाद और शिव की नगरी काशी भी अधिक दूर नहीं है। यहां ग्रीन फील्ड विकसित करने के लिए भी अधिक संभावनाएं हैं।

मेरठ का दावा कमजोर क्यों
यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की परिधि में आता है और यहां जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन योजना में भी काम कराया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed