फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Road widening will be expedited, 2100 trees will be removed

Raebareli: सड़क चौड़ीकरण के लिए काट दिए जाएंगे 2100 हरे भरे पेड़, अयोध्या जाने का रास्ता होगा आसान

Tue, 08 Apr 2025 09:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Apr 2025 09:17 PM IST
सार

रायबरेली के सलोन से अयोध्या धाम के लिए 53 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2100 पेड़ों को हटाया जाएगा। पेड़ों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Raebareli: Road widening will be expedited, 2100 trees will be removed
रायबरेली में सलोन जायस मार्ग के किनारे से हटाए जाएंगे पेड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के सलोन से अयोध्या का रास्ता सुगम होगा। इसके लिए सलोन-जगदीशपुर मार्ग फोरलेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक ओर जहां किसानों को मुआवजा वितरण किया जा रहा है, वहीं चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले 2100 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले पेड़ों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सलोन से अयोध्या जाने के लिए अभी लोगों को सलोन-जगदीशपुर के टू लेन सड़क मार्ग से निकलना पड़ता है। इससे जाम की समस्या रहती है। वहीं, रास्ते में परशदेपुर, नसीराबाद और अमेठी जिले के जायस व जामो में जाम से जूझना पड़ता है। अब सलोन से जगदीशपुर हाईवे को फोरलेन कर दिया जाएगा। इससे जाम की समस्या दूर होगी और सफर भी सुगम होगा।
विज्ञापन


सलोन से जगदीशपुर तक 53 किमी का फोरलेन बनेगा। इसके निर्माण से रायबरेली-प्रतापगढ़, रायबरेली-सुल्तानपुर और रायबरेली-अयोध्या हाईवे जुड़ जाएंगे। अभी तीनों हाईवे अलग-अलग हैं, जिससे लोगों को यातायात की दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। फोरलेन हाईवे बनने से सलोन, अमेठी, प्रतापगढ़ के लोग आसानी से अयोध्या धाम जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान समय में सबसे अधिक दिक्कत प्रतापगढ़ के लोगों को है। यदि किसी को प्रतापगढ़ से अयोध्या जाना है, तो वह रायबरेली जिला मुख्यालय से होकर निकलता है। इसके लिए उन्हें 40 से 50 किमी का चक्कर काटना पड़ रहा है।

वन निगम को भेजी जाएगी रिपोर्ट
चौड़ीकरण के दायरे में करीब 2100 पेड़ आ रहे हैं। इनमें कौन-कौन प्रजापति के पेड़ हैं। वन विभाग इसकी रिपोर्ट तैयार कर वन निगम को भेजेगा। इसके बाद वन निगम पेड़ों को हटाने का काम शुरू करेगा।


वन क्षेत्राधिकारी सलोन श्याम सुंदर त्रिपाठी का कहना है कि सलोन-जायस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पेड़ों को हटाया जाएगा। कौन-कौन प्रजापति के पेड़ लगे हैं, इसका सर्वे कराया जा रहा है। जल्द रिपोर्ट वन निगम को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed