फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Panic over presence of dead leader's name in BJP district representative's list.

Raebareli: भाजपा जिला प्रतिनिधि की सूची में मृत नेता का नाम होने से खलबली, संगठन की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Tue, 31 Dec 2024 01:31 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Dec 2024 01:31 PM IST
सार

रायबरेली में जिला प्रतिनिधियों की जारी की गई सूची में मृत नेता का नाम शमिल करने से खलबली मच गई है। जिले में संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Raebareli: Panic over presence of dead leader's name in BJP district representative's list.
संजय कुमार मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से ही होमवर्क कर रही है। रायबरेली जो सियासत के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है और भाजपा की साख हमेशा से यहां के चुनाव में लगी रहती है। पिछले 24 घंटे में एक नए घटनाक्रम से भाजपा जिला संगठन में खलबली मची हुई है। दिल्ली से मंडल अध्यक्ष व प्रतिनिधि की जारी की गई सूची में संजय मौर्य को जिला प्रतिनिधि बना दिया गया है। जबकि संजय की मौत हो चुकी है। हालांकि भाजपा के कुछ नेताओं का दावा है कि सूची में जो नाम है, वह जरूरी नहीं है कि मृत संजय मौर्य हो, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की सूची पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर फाइनल हुई है। जिले में मण्डल अध्यक्ष चुनाव की जिम्मेदारी राकेश मिश्रा के पास थी। जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा और पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री संजय राय की देखरेख में मण्डल अध्यक्ष का चुनाव किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - माध्यमिक स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, जोड़े गए ये नए अवकाश, करवा चौथ पर शासन ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, इस जाति को मिल सकती है तरजीह, बनाए गए 751 मंडल अध्यक्ष


मण्डल अध्यक्ष के पद में जातीय आधार पर समीकरण को खूब साधने की कोशिश की गई है। जिसमें विधानसभा वार जारी लिस्ट में पार्टी की तरफ से यादव बिरादरी को दरकिनार किया गया इसके अलावा ओबीसी की अन्य जातियों को भी कम भागीदारी मिल पाई है। मंडल अध्यक्ष के विभिन्न पदों को लेकर लोगों में जहां खूब आपत्ति जताई जा रही है तो वहीं मृत संजय मौर्य का जिला प्रतिनिधि के पद पर नाम होने से पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है।

भाजपा की तरफ से राही ब्लॉक से संजय मौर्य को जिला प्रतिनिधि बनाया गया है। उनकी मृत्यु 18 मई 2022 को हो चुकी है। सोशल मीडिया पर संजय मौर्य का नाम दौड़ रहा है। इससे भाजपा के भीतर भी खलबली मची हुई है। पार्टी मीडिया प्रभारी विनय शुक्ला का कहना है कि मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों का चयन प्रदेश महामंत्री की देखरेख में हुआ है। इसमें गलती नहीं हो सकती है।

सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड हो रहा है। उस पर पार्टी के पदाधिकारियों से बात की जा रही है। संजय मौर्य का नाम राही से है, लेकिन उनके गांव का नाम नहीं है। संजय मौर्य नाम के और पदाधिकारी भी हो सकते हैं फिर भी बातचीत के बाद पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed