{"_id":"694fe48a462f7b093305b35e","slug":"raebareli-pages-of-manusmriti-burnt-pages-trampled-under-foot-two-arrested-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: मनुस्मृति के पन्ने जलाए, पन्नों को पैर से कुचला... सोशल मीडिया पर आक्रोश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: मनुस्मृति के पन्ने जलाए, पन्नों को पैर से कुचला... सोशल मीडिया पर आक्रोश, दो गिरफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 07:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, डीह (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, डीह (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:43 PM IST
सार
रायबरेली के एक गांव में मनुस्मृति के पन्ने जलाकर और अन्य पन्नों को पैरों से कुचलने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे रुका मजरे गढ़वा में क्रिसमस डे पर युवकों ने मनुस्मृति के पन्नों को जला दिया। इसके अलावा पन्नों को लात से कुचला गया। शनिवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। हरकत में आई पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य शातिर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
रुका मजरे गढ़वा गांव के निवासी सुरेंद्र कोरी, मनीष पाल, अजीत रावत आदि लोगों ने बीती 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन मनुस्मृति के पन्नों को जला दिया। यही नहीं पन्नों को पैरों से रौंदा गया। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा भड़क गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
मामला उजागर होने के बाद डीह पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कोरी और मनीष पाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजीत को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दो लोगों को पकड़ा गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन