फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: One dead, 10 injured in head-on collision between two cars

Raebareli: दो कारों में आमने-सामने की भिंड़त में एक की मौत व 10 घायल, गंभीर जख्मी को ट्रामा रेफर किया गया

Tue, 15 Apr 2025 06:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Apr 2025 06:52 PM IST
सार

रायबरेली के जगतपुर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Raebareli: One dead, 10 injured in head-on collision between two cars
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के जगतपुर के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इसौर ड्रेन के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत तथा 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास होंडा इमेज व एक्सयूवी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें होंडा इमेज के चालक विश्वजीत यादव (48) निवासी सियाराम कॉलोनी  पूरे नर्सिंगभान करनपुर जिला प्रतापगढ़ की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - करणी सेना के धमकी देने पर अखिलेश यादव बोले- हम डरने वाले नहीं हैं, आगरा जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज, मिला था ईमेल


वहीं, एक्सयूवी में सवार नायक (14) पुत्री सरफराज, ऐमन (12) पुत्र  सरफराज अहमद, दान्याद (9) पुत्र सरफराज, सेमन (18) पुत्री सरफराज अहमद, निभात पत्नी सरफराज अहमद, शाइस्ता पत्नी परवेज, अफताब सिद्धकी, अहमद नबील पुत्र इकबाल, ओवैसी पुत्र सेख और अहमद सरफराज अहमद पुत्र मुस्ताक निवासीगढ़ लखनऊ घायल हो गए जिसमें स्थानीय लोगों में एंबुलेंस तथा पुलिस की मदद से जगतपुर सीएससी लाया गया। जहां पर ऐमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल अवस्था में आए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। जगतपुर थानेदार अजय कुमार राय ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed