फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli News: Due to leakage in boiler, power generation from unit number five of NTPC stalled

Raebareli News : बॉयलर में लीकेज  से एनटीपीसी की पांच नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप

Thu, 11 Aug 2022 12:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Aug 2022 12:05 PM IST
सार

एनटीपीसी परियोजना में कुल छः यूनिटों से 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है।

विज्ञापन
Raebareli News: Due to leakage in boiler, power generation from unit number five of NTPC stalled
बिजली संकट

विस्तार

एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार की यूनिट नंबर 5 के व्वायलर में रिसाव के चलते यूनिट बंद हो गई। इससे परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया। इसकी जानकारी होते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया। अधिकारी दो दिन में यूनिट की खराबी दूर कर उत्पादन शुरू करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


एनटीपीसी परियोजना में कुल छः यूनिटों से 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। इसमें पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। बताते हैं कि गुरुवार की सुबह 210 मेगावट बिजली उत्पादन कर रही परियोजना की पांचवीं यूनिट के व्वायलर में लगी ट्यूब में रिसाव हो गया, जिससे यूनिट बंद हो गई और उससे बिजली उत्पादन ठप हो गया। इससे परियोजना में अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन इंजीनियरों की टीम वहां पहुंचीं और यूनिट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि मैकेनिकों ने यूनिट में हुए रिसाव को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते यूनिट बंद हुई है। मरम्मत कर दो दिन में यूनिट से उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed