फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: Farmer tied up and beaten to death with sticks in Maharajganj

Raebareli: किसान के हाथ पैर बांधकर लाठी डंडों से पीटकर हत्या, हमले के पहले हाथ-पैर बांध दिए थे

Tue, 25 Nov 2025 08:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 25 Nov 2025 08:14 PM IST
सार

रायबरेली के महाराजगंज में एक किसान की नलकूप पर सोने के दौरान लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है जबकि तीन हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Raebareli: Farmer tied up and beaten to death with sticks in Maharajganj
किसान की हत्या के बाद जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओया गांव निवासी समरजीत उर्फ विनीत (38) की सोमवार रात नलकूप पर सोने के दौरान लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने विनीत के हाथ-पैर तक रस्सी से बांध दिए थे। घटना के बाद शव को खेत में फेंककर हमलावर फरार हो गए। फिलहाल घटना को अंजाम देने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव निवासी अमरदीप उर्फ पिंकू के मुताबिक उनके छोटे भाई विनीत किसानी खेती करते थे। फसलों की देखभाल के लिए भाई गांव से कुछ दूर स्थित नलकूप पर जाकर ही रात में रहता था। रोज की तरह सोमवार की शाम भाई नलकूप पर सोने गया था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे श्रमिक धान की पिटाई करने के लिए खेत पर गए तो वहां विनीत का शव पड़ा देखा। उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हैं। सिर से खून बह रहा था। साथ ही मुंह, चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर ध्वजारोहण : पीएम मोदी बोले-मानसिक गुलामी ने 'राम' को भी काल्पनिक बताया; पढ़ें पांच बड़ी बातें


पुलिस का कहना है कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे कयास लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले किसान के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए होंगे ताकि नींद खुलने पर वह विरोध न कर सके। हमलावर किसी बात को लेकर किसान से कुछ ज्यादा ही चिढ़े लग रहे थे। चंदापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक विनीत के बड़े भाई अमरदीप की तहरीर पर देवरी गांव निवासी प्रांजुल, शंकर, रामचंद्र और पहरावां गांव निवासी शुभम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शुभम फरार है, जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आपसी रंजिश या फिर कुछ और.....
किसान की हत्या के मामले की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश के साथ ही अन्य कई वजह सामने आ रही हैं, जिसकी वजह से विनीत की हत्या की गई है। ऐसे में पुलिस हर बिंदु के बारे में पड़ताल कर रही है। वारदात के बाद क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि समरजीत उर्फ विनीत की हत्या के मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घटना के पीछे आपसी रंजिश समेत कई वजह सामने आ रही हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
विनीत की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक विनीत का विवाह नहीं हुआ था। वह खेती करते थे। जबकि बड़े भाई अमरदीप गांव में किराना स्टोर चलाते हैं। छोटा भाई अंकित (30) दिल्ली में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed