{"_id":"6735c076198a9b2a9508f5e8","slug":"raebareli-employees-accused-private-company-of-exploitation-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: निजी कंपनी पर कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप, कहा- आधी सैलरी हड़प लेते हैं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: निजी कंपनी पर कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप, कहा- आधी सैलरी हड़प लेते हैं अधिकारी
Thu, 14 Nov 2024 02:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:48 PM IST
सार
निजी कंपनी के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी आधी सैलरी हड़प ली जाती है और विरोध जताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में कार्यरत एक कंपनी के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को शोषण का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। कंपनी के मैनेजर के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कंपनी के अधिकारियों पर उन्हें मिलने वाली आधी सैलरी हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आरेडिका गेट नंबर एक के पास सुबह करीब 10 बजे तमाम कर्मचारी इकट्ठा हुए। जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी के अधिकारी उनसे निश्चित अवधि से अधिक काम लेते हैं। उन्हें मिलने वाली सैलरी का आधा हिस्सा उनके खातों से निकाल लिया जाता है। एतराज करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
साफ सफाई में लगे कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के बड़ी-बड़ी खास और जंगल में घुसने के लिए मजबूर कर किया जाता है। कर्मचारी आनाकानी करते हैं तो उन्हें धमकाकर नौकरी से निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन
कई बार ऑलरेडिका के प्रशासनिक अधिकारियों की शिकायत के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की गई। नाराज कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन