{"_id":"67f3a2d74dbec34d0d07d8ba","slug":"raebareli-bike-riders-returning-from-vindhyachal-collided-with-a-dumper-one-died-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: विंध्याचल से लौट रहे बाइक सवार डंपर से टकराये, एक की मौत व दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: विंध्याचल से लौट रहे बाइक सवार डंपर से टकराये, एक की मौत व दो घायल
Mon, 07 Apr 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Apr 2025 03:36 PM IST
सार
रायबरेली के ऊंचाहार में हुए एक भीषण सड़क हादसे में डंपर की टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
डंपर से टकराई बाइक एक की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवक डंपर से टकरा गये। उन्हें बचाने के चक्कर में डंपर सड़क पर ही पलट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि डंपर चालक समेत दो लोग घायल हो गये। बाइक सवार हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र के डाकपुर मजरे उमरन गांव निवासी बृजेश (21) पुत्र अमृतलाल अपने गांव के ही सागर (18) पुत्र पप्पू के साथ बाइक से रविवार को विंध्याचल दर्शन करने गये थे। रात में ही वापस लौट रहे थे। सोमवार की भोर लगभग 4 बजे ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा गांव के पास मिट्टी लदे डंपर से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर तेज होने से बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। जबकि डंपर सड़क पर ही पलट गया।
विज्ञापन
घटना में दोनों बाइक सवार व डंपर चालक राजस्थान प्रांत के जयपुर निवासी रावेंद्र सिंह (39) को गंभीर चोटें आईं। मौके पर आई पीआरवी ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां बृजेश व सागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में बृजेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हाइड्रा व जेसीबी के सहारे डंपर को सड़क से बाहर कराया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना में एक युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।