फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   raebareli attack on congress leader : 10 people arrested and sent jail after interrogation

विधायक अदिति सिंह और डीडीसी सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में 10 लोग गिरफ्तार

Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 16 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
raebareli attack on congress leader : 10 people arrested and sent jail after interrogation
पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजला
सदर विधायक अदिति सिंह और डीडीसी सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बछरावां पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक छतोह ब्लॉक का प्रधान संघ अध्यक्ष भी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहले हमलावरों को चिह्नित किया गया और फिर उन पर कार्रवाई की गई। वारदात में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 मई को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर टोल प्लाजा (थाना निगोहां लखनऊ) के पास डीडीसी सदस्यों के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही कांग्रेस की सदर विधायक पर जानलेवा हमला किया गया था। 
विज्ञापन

प्रकरण की एफआईआर हरचंदपुर और बछरावां थाने में दर्ज कराई गई थी। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हमलावरों की पहचान की थी। इसके आधार पर पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी में जुटी थीं। 

एसपी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक चिह्नित आरोपी बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे फॉर्चूनर गाड़ी से थाना क्षेत्र के चुरुआ गांव के पास से लखनऊ भागने की फिराक में थे। इसी दौरान उन्हें दबोच लिया गया। इसमें छतोह ब्लॉक के बभनपुर गांव का मौजूदा प्रधान और संघ अध्यक्ष बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर सिंह भी शामिल है। 

इन हमलावरों को पुलिस ने दबोचा

एसपी के मुताबिक भूपेंद्र सिंह निवासी देवपुर पोस्ट जोगापुर खीरों, योगेश सिंह उर्फ छोटू निवासी कुम्हौरा लालगंज, शैलेंद्र सिंह निवासी पूरे तेजू सिंह का पुरवा मजरे बरगदहा थाना हरचंदपुर, अन्नू सिंह उर्फ कृष्ण बहादुर सिंह, केशव सिंह उर्फ गुरिंदे निवासी रणगांव, भूपेंद्र सिंह उर्फ रिशु सिंह निवासी दीपेमऊ, बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर सिंह निवासी वभनपुर थाना नसीराबाद,  निर्भय प्रताप सिंह निवासी आफताब नगर कस्बा डलमऊ, शैलेंद्र सोनी निवासी महेश नगर कस्बा लालगंज, अरविंद सिंह निवासी छोटी केसरिया पोस्ट बतौरा थाना फुरसतगंज जिला अमेठी को गिरफ्तार किया गया है।

भारी पुलिस बल तैनात 
हमलावरों की गिरफ्तारी के दौरान बछरावां थाने में हरचंदपुर, शिवगढ़, लालगंज की पुलिस फोर्स के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मौजूद रही। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज कराई गई थी एफआईआर

घायल डीडीसी सदस्य राकेश अवस्थी ने हरचंदपुर थाने में 14 मई को एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनके भाई गणेश सिंह के अलावा अभिषेक सिंह, बच्चा सिंह, शेरा सिंह और छह-सात अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। 

उधर, गुरुबख्शगंज गांव निवासी महादेव लोधी ने बछरावां थाने में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह, उनके भाई गनेश बहादुर सिंह और अन्य साथियों नाम पता अज्ञात के खिलाफ अपने पिता का अपहरण करने, मारपीट करने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब हमलावरों की गिरफ्तारी करना शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई गिरफ्तारी

सदर विधायक अदिति सिंह और डीडीसी सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रधान संघ अध्यक्ष समेत 10 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त लग्जरी वाहन भी बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई। वारदात में शामिल अन्य हमलावरों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी हमलावर को छोड़ा नहीं जाएगा।
सुनील कुमार सिंह, एसपी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed