फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Raebareli: A truck hits a brother and sister on a bike while they were returning after taking a PG exam

Raebareli: बेकाबू ट्रक ने भाई-बहन को रौंदा, बहन को परीक्षा दिलाकर बाइक से लौट रहा था अंकित

Thu, 15 Jan 2026 06:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, डलमऊ (रायबरेली) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Jan 2026 06:47 PM IST
सार

रायबरेली के डलमऊ में हुए भीषण सड़क हादसे में दो भाई-बहनों की मौत हो गई। युवती परास्नातक की परीक्षा देकर वापस लौट रही थी।

विज्ञापन
Raebareli: A truck hits a brother and sister on a bike while they were returning after taking a PG exam
दुुर्घटना के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेकाबू ट्रक ने बृहस्पतिवार को बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए। व्यापारी व क्षेत्रीय लोग डलमऊ-लालगंज राजमार्ग को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस की लापरवाही से नो इंट्री के बाद भी भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। यही वजह है कि हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। सीओ के भारी वाहनों के संचालन पर रोक और मामले में कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन


पूरे कुंजन मजरे चांदपुरलूक गांव निवासी अंकित (24) अपनी बहन सोनम (22) को परास्नातक भूगोल विषय प्रथमपाली की परीक्षा दिलाने डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय खजूरगांव लालगंज आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वाहन 11:30 बजे डलमऊ-लालगंज राजमार्ग पर नाथखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार में लालगंज से डलमऊ की तरफ आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से भाई-बहन को टक्कर मार दिया। इससे बाइक समेत दोनों सडक़ पर गिर गए औैर ट्रक के पहियों के चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस ने लोगों की मदद से भाई-बहन को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ.मनीष सिंह ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित ने हेलमेट लगा रखा था। हेलमेट ट्रक में ही फंस गया था। भाई-बहन को सिर, हाथ-पैर, में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


इधर, हादसे से व्यापारी व लोग आक्रोशित होकर घटनास्थल पर धरने पर बैठकर रोड जाम कर दिया। सभी ने पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोश जताया। पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष डलमऊ राम गोपाल वैश्य, अंकित साहू, श्याम गुप्ता आदि ने कहा कि मकर संक्रांति पर भारी वाहनों के डलमऊ से होकर संचालन पर नो इंट्री है। बावजूद भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस भारी वाहनों के संचालन पर रोक नहीं लगाती। रोड जाम से वाहनों की कतारें दोनों तरफ लग गई। आवागमन ठप हो गया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने भरोसा दिलाया कि भारी वाहनों का संचालन नहीं होगा। कस्बे में फैले अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। इस पर लोग शांत हुए। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

भाई-बहन की मौत से थम नहीं रहे मां के आंसू

अंकित के पिता रामसुमेर की पहले ही मौत हो चुकी थी। अंकित ही खेती करके परिवार चलाने का काम करता था। भाई-बहन की मौत से मां उर्मिला के आंसू नहीं थम रहे हैं। मां दहाड़े मार कर रोते हुए कह रही हैं कि हमको पता होता तो हादसा हो जाएगा तो हम अपने बच्चों को कहीं न भेजते। अब वह किसके सहारे रहेंगी। दोनों की मौैत से ग्रामीण भी गमगीन हैं।

इंसानियत भी तार-तार, भूमि पर पड़ा रहा अंकित का शव
डलमऊ सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदनहीनता से इंसानियत तार-तार हो गई। अंकित का शव भूमि पर ही काफी देर तक पड़ा था। स्वास्थ्यकर्मियों ने शव को स्ट्रेचर पर रखने तक की जहमत नहीं उठाई। इससे पीड़ित परिवार व व्यापारियों में गहरी नाराजगी रही। सभी ने लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed